{"_id":"5e9fe5da8ebc3e903f6c240a","slug":"an-assistant-police-inspector-deployed-at-official-residence-of-uddhav-thackeray-has-tested-positive-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के आवास पर तैनात महिला सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के आवास पर तैनात महिला सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव
Wed, 22 Apr 2020 12:07 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 22 Apr 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आधिकारिक आवास पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आधिकारिक आवास जिसका नाम 'वर्षा बंगला' है, वहां तैनात महिला अधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी के छह करीबियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों की वजह से उद्धव ठाकरे की सरकार सवालों के घेरे में है। हाल ही में लॉकडाउन के दौरान राज्य के पालघर में साधुओं की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में 553 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 5229 हुई
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में 553 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 19 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 5229 हो गई है और कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 251 हो गई है।
विज्ञापन