Covid 19 Bulletin: क्या भारत में कोरोना ने बदला अपना स्वरूप, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 37,776 हो गई है। जिसमें 26,535 सक्रिय हैं, 10018 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1223 लोगों की मौत हो चुकी है। जानिए दिनभर की पांच बड़ी खबरें...
विस्तार
कोविड-19 अस्पतालों पर फूल बरसाएगी वायुसेना
देश की जनता को सीमाओं पर सुरक्षा देने वाली सेना ने फिलहाल चल रहे कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच लोगों की जिंदगी बचाने वाले कोरोना वॉरियर्स को सलाम किया है। भारतीय सेना ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'पूरे देश को कोरोना वॉरियर्स पर गर्व है। सभी नागरिक और सीमा पर तैनात जवान कोरोना को हराने के लिए उनके आत्मबल और संकल्प को सलाम करते हैं। कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद।
पढ़ें पूरी खबर
क्या भारत में फैल रहे कोरोना वायरस ने अपना स्वरूप बदला है?
वैज्ञानिक ने कहा कि इस अध्ययन से यह भी पता चल सकेगा कि क्या समय के साथ वायरस और घातक हुआ है या इसकी संक्रमण क्षमता में बढ़ोत्तरी हुई है। इस अध्ययन के लिए कोविड-19 मरीजों के सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने कहा, लॉकडाउन खत्म होने के बाद अध्ययन तुरंत शुरू हो सकता है क्योंकि अभी परिवहन सेवाओं के बंद होने के चलते विभिन्न राज्यों से सैंपल लाना मुश्किल है।
पढ़ें पूरी खबर
क्या होती है कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, कोरोना से लड़ने में कैसे है कारगर?
महामारी घोषित हो चुके कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए दो ही चीजें कारगर हैं, पहला- आइसोलेशन और दूसरा कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग। ऐसा नहीं है कि कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का इस्तेमाल पहली बार किसी महामारी को रोकने में हो रहा है। महामारी को रोकने में सबसे बड़ा हथियार कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग ही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग को लेकर गाइडलाइंस जारी किए हैं। तो आइए समझते हैं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग होता क्या है और यह काम कैसे करता है? पढ़ें पूरी खबर
Lockdown 3.0 : ग्रीन और ऑरेंज जोन में खुलेंगे सैलून, ई-कॉमर्स को भी अनुमति
चार मई से शुरू हो रहे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के तीसरे चरण में ग्रीन और ऑरेंज जोन को कुछ राहतें दी जाएंगी जिन पर अभी तक प्रतिबंध था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को स्पष्ट किया कि लॉकडाउन के तीसरे चरण में ग्रीन और ऑरेंज जोन में सैलून को खोलने की अनुमति होगी। इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनियां भी इन क्षेत्रों में गैर-जरूरी वस्तुओं की बिक्री भी कर सकेंगी। पढ़ें पूरी खबर
मास्क, गाउन पहनना डॉक्टर्स और नर्स पर पड़ा भारी, पीपीई किट से त्वचा हो रही खराब
कोरोना से बचने के लिए मेडिकल स्टाफ जिस पीपीई किट का इस्तेमाल कर रहे हैं, वही किट डॉक्टर्स की त्वचा को खराब बनने का कारण बन रहा है। कोरोना मरीज का इलाज करने के लिए डॉक्टर्स को मास्क, दस्ताने, चश्मे, फेस शील्ड और प्रोटेक्टिव गाउन पहनने होते हैं, जिससे अब डॉक्टर्स की त्वचा खराब हो रही है। पढ़ें पूरी खबर