{"_id":"5e8604d58ebc3e76d2168dbe","slug":"covid-19-bulletin-2-april-2020-all-updates-and-big-5-news-of-the-days-on-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid 19 Bulletin: दो अप्रैल 2020 का कोरोना अपडेट, दिनभर की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid 19 Bulletin: दो अप्रैल 2020 का कोरोना अपडेट, दिनभर की पांच बड़ी खबरें
Thu, 02 Apr 2020 09:00 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:00 PM IST
सार
देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2069 हो गई है। वही इस जानलेवा वायरस से अब तक 53 लोगों की मौत हो गई है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी दो अप्रैल 2020 की पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने तब्लीगी जमात से जुड़े 960 विदेशियों का वीजा रद्द किया
विज्ञापन
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के लोगों के जुटने के मामले में केंद्र सरकार अब सख्त कदम उठाते हुए तब्लीगी जमात निजामुद्दीन मामले में 960 विदेशियों को ब्लैकलिस्ट और जमात से संबंधित गतिविधियों में शामिल होने के कारण उनका पर्यटक वीजा रद्द कर दिया है।
पढ़े पूरी खबर
विज्ञापन
गुजरात ने चीन को पछाड़ते हुए केवल छह दिनों में बनाया 2200 बेड का अस्पताल
कोरोना संक्रमण का सामना करने के लिए गुजरात ने अस्पताल तैयार करने के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। चीन ने जहां एक हजार बेड का अस्पताल 10 दिनों में बनाया था। वहीं गुजरात ने केवल छह दिनों में 2200 बेड का अस्पताल बनाकर चीन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
विज्ञापन
पढ़े पूरी खबर
स्वदेशी परीक्षण किट के उत्पादन में आएगी तेजी
कोरोना वायरस की जांच के लिए मेक इन इंडिया के तहत बनाई गई किट की आपूर्ति में अब तेजी आएगी। पुणे स्थित डायग्नोस्टिक कंपनी मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशन ने गुरुवार को कहा कि उसने सीरम इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला और एपी ग्लोबेल के चेयरमैन अभिजीत पवार के साथ साझेदारी की है, ताकि कोविड-19 परीक्षण किट की तेजी से आपूर्ति की जा सके।
पढ़े पूरी खबर
लॉकडाउन उल्लंघन पर गृह मंत्रालय ने दिया कड़ी कार्रवाई का निर्देश
कोरोना वायरस के मद्देनजर देशभर में लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन को लेकर सरकार सख्त नजर आ रही है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।
पढ़े पूरी खबर
कोरोना से जंग के लिए डीआरडीओ ने मास्क, सैनिटाइजर से लेकर बॉडी सूट तक बनाया
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए डीआरडीओ ने भी कमर कस ली है। रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) ने देश में बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अत्याधुनिक मास्क, सैनिटाइजर से लेकर बॉडीसूट तैयार किए हैं। डीआरडीओ ने कुल चार उत्पादों को तैयार किया है।
पढ़े पूरी खबर