फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Bulletin 17 May 2020 All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus

Covid 19 Bulletin: लॉकडाउन 4 से लेकर आर्थिक पैकेज की घोषणा, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें

Sun, 17 May 2020 09:49 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 17 May 2020 09:49 PM IST
सार

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 90,927 हो गई है। लॉकडाउन को एक बार फिर से 31 मई तक लिए बढ़ा दिया गया है। इसके लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रवासी कामगार लगातार पैदल ही अपने घरों को जा रहे हैं। वित्त मंत्री ने आज घोषणाओं की आखिरी किस्त जारी की। इस बीच कोरोना से निपटने के लिए लगातार शोध जारी है। जानिए दिनभर की पांच बड़ी खबरें

विज्ञापन
Covid 19 Bulletin 17 May 2020 All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus
कोरोना वायरस की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

Lockdown 4.0 : किस जोन में मिलीं क्या राहतें, कहां अभी भी जारी रहेंगे प्रतिबंध

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन को 31 मई तक आगे बढ़ाते हुए इसके लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। इन निर्देशों के तहत अब राज्यों में ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन निर्धारित करने का अधिकार राज्यों को दे दिया है, हालांकि उन्हें इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी मानकों का पालन करना होगा।
पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

2200 दवाओं पर शोध के बाद फार्मा कंपनी का दावा, कोरोना के इलाज में कारगर होंगी तीन दवाएं

कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच भारत समेत विभिन्न देशों में इसकी वैक्सीन और दवा तैयार करने को लेकर शोध हो रहे हैं। इस बीच पुणे की फार्मा कंपनी ने कोरोना के इलाज में कारगर साबित होने वाली दवा खोज लेने का दावा किया है। 2200 दवाओं पर शोध करने के बाद कंपनी ने तीन दवाएं खोज निकाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर  

लॉकडाउन: दो बच्चों को कंधे पर लटकाए पिता ने तय की 160 किमी यात्रा

दिहाड़ी मजदूर रूपया तुदु ओडिशा के मयूरभंज जिले से जाजपुर जिले के एक ईंट भट्टे में काम करने के लिए परिवार के साथ घर से निकले। यह जगह उनके घर से 160 किलोमीटर दूर है। अब देशभर में जारी लॉकडाउन की वजह से जब तुदु को वापस अपने घर लौटना पड़ा तो उनके कंधों पर केवल परिवार का पेट पालने का ही बोझ नहीं था बल्कि वे अपने दो बच्चों को भी कंधो पर लेकर पैदल चल रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

पेट की आग क्या होती है इन मजबूर मजदूरों से पूछो... केले लपकने के लिए उछल पड़े

लॉकडाउन के बाद से ही प्रवासी मजदूरों का अलग-अलग प्रदेशों से आना जारी है। इस दौरान कई सामाजिक संगठन उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। सामाजिक संगठन उन्हें भोजन-पानी उपलब्ध करवा रहे हैं। शनिवार को ट्रक से जा रहे मजदूरों को जब केले दिए गए तो लेने के लिए उछल पड़े।
पढ़ें पूरी खबर

आर्थिक पैकेज: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच दिनों में की ये बड़ी घोषणाएं

सप्लाई चेन को दुरुस्त करने के लिए मोदी सरकार ने 20 लाख 97 हजार 53 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार पांच दिनों तक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार द्वारा उठाए गए सभी महत्वपूर्ण कदमों की विस्तार से जानकारी दी।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed