Coronavirus in India Live: कर्नाटक के इन स्थानों पर मास्क हुआ अनिवार्य, कोविड नियमों के साथ होगा गंगासागर मेला
{"_id":"63a3d7f3737bb2106b29ebbb","slug":"covid-19-alert-live-in-india-pm-modi-to-review-situation-high-level-meeting-up-delhi-maharashtra-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in India Live: कर्नाटक के इन स्थानों पर मास्क हुआ अनिवार्य, कोविड नियमों के साथ होगा गंगासागर मेला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 22 Dec 2022 07:27 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 22 Dec 2022 07:27 PM IST
खास बातें
COVID-19 Alert: चीन-अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए केसों में इजाफे के साथ ही भारत में भी महामारी को लेकर फिर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना के हालात की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस बीच यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु ने भी कोरोना पर समीक्षा बैठकें की हैं।
विज्ञापन
मास्क लगाकर चलते लोग।
- फोटो : पीटीआई
लाइव अपडेट
06:35 PM, 22-Dec-2022
पीएम मोदी ने की देश में कोरोना के हालात की समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन और अमेरिका सहित विश्व के कई देशों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें उन्होंने देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति की समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया और नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमेश्वरन अय्यर सहित स्वास्थ्य व गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

06:20 PM, 22-Dec-2022
मास्क पहनकर मंदिर आएं श्रद्धालु
इस बीच, सामने आया है कि मुंबई में स्थित मुंबा देवी मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मास्क लगाकर आने के नियमों का पालन करने के लिए कहा है।
इस बीच, सामने आया है कि मुंबई में स्थित मुंबा देवी मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मास्क लगाकर आने के नियमों का पालन करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
06:20 PM, 22-Dec-2022
कोरोना का मुकाबला करने के लिए हम पूरी तरह तैयार- बन्ना गुप्ता
झारखंड मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पिछली बार भारत सरकार ने कोरोना को हल्के से लिया था मगर इस बार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस पर गंभीरतापूर्वक पहल की है। हमने भी हमारे विभाग के साथ बैठक की है। दूसरे देश जिस तरह से कोरोना को झेल रहे हैं, उसको देखते हुए हम पूरी तरह से तैयार हैं।

05:40 PM, 22-Dec-2022
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने दी जानकारी
वहीं, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि राज्य में कोविड-19 स्थिति को लेकर सामान्य अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। हम जनता से सतर्क रहने की अपील करते हैं। हमने राज्य में 100% टीकाकरण किया है।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में केजरीवाल करेंगे समीक्षा बैठक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए संबंधित अधिकारी उनके मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर पहुंच चुके हैं।
05:39 PM, 22-Dec-2022
ममता बनर्जी ने दी जानकारी
इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया है कि हमने कोरोना को लेकर बैठक भी की थी। इसके लिए कमेटी भी गठित है जो लगातार निगरानी रख रही है। अभी बंगाल में घबराने की स्थिति नहीं है, लेकिन हम मॉनिटर कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि गंगासागर मेला प्रत्येक वर्ष आयोजित होता है, पिछले वर्ष भी कोरोना को ध्यान में रखते हुए मेले का आयोजन हुआ था इस बार भी कोरोना को ध्यान में रखकर इसे आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:55 PM, 22-Dec-2022
कोरोना के इलाज में गंगा नदी के पानी के उपयोग पर शोध का नहीं मिला कोई अनुरोध
बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच भारत सरकार ने साफ किया है कि उसे राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से कोविड-19 वायरस के इलाज के रूप में गंगा नदी के पानी के उपयोग पर शोध करने का कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है।
बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच भारत सरकार ने साफ किया है कि उसे राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से कोविड-19 वायरस के इलाज के रूप में गंगा नदी के पानी के उपयोग पर शोध करने का कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है।
04:52 PM, 22-Dec-2022
कर्नाटक में सीएम बोम्मई ने की समीक्षा बैठक
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर के साथ राज्य में कोविड-19 की स्थिति के संबंध में समीक्षा बैठक की।
04:13 PM, 22-Dec-2022
पीएम मोदी की बैठक जारी
कोरोना के बढ़ रहे खतरे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं। उच्च स्तरीय बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी देश में कोरोना संबंधित स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।
कोरोना के बढ़ रहे खतरे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं। उच्च स्तरीय बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी देश में कोरोना संबंधित स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।
#WATCH | PM Narendra Modi reviews the situation related to #COVID19 in the country at a high-level meeting pic.twitter.com/Ql1KvMSIFL
— ANI (@ANI) December 22, 2022
02:52 PM, 22-Dec-2022