फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covaxin Is A Two Dose Vaccine, First Dose Was Given To Haryana Minister Anil Vij, Ministry of Health Clarified

दो खुराकों वाला टीका है कोवैक्सिन, अनिल विज को पहली खुराक ही दी थी: स्वास्थ्य मंत्रालय

Sat, 05 Dec 2020 06:52 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 05 Dec 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
Covaxin Is A Two Dose Vaccine, First Dose Was Given To Haryana Minister Anil Vij, Ministry of Health Clarified
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को स्पष्ट किया कि कोवैक्सिन दो खुराकों वाला कोरोना वायरस टीका है और हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को सिर्फ पहली खुराक ही दी गई थी। विज ने घोषणा की है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

विज्ञापन


कोवैक्सिन एक स्वदेशी संभावित टीका है जिसे भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ मिलकर भारत बायोटेक विकसित कर रही है। विज ने कोवैक्सिन के तीसरे चरण के परीक्षण में पहला स्वयंसेवी बनने की पेशकश की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



संक्रमित होने की अनिल विज की घोषणा के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि टीका की दूसरी खुराक लेने के कुछ दिन बाद ही किसी व्यक्ति में संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी का निर्माण होता है। यह दो खुराकों वाला टीका है और मंत्री ने टीका की केवल एक ही खुराक ली थी।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री विज ने भी कहा कि दूसरी खुराक लेने के बाद एंटीबॉडी का निर्माण होने लगता है और पहली खुराक के 28 दिनों बाद दूसरी खुराक दी जाती है। इस बीच की अवधि में कोई सुरक्षा नहीं होती। 67 वर्षीय विज को 20 नवंबर को पहली खुराक दी गयी थी।

विज ने कहा कि कोविड टीका कैसे काम करता है, इस बारे में विशेषज्ञ ही ज्यादा बेहतर तरीके से जानते हैं। उन्होंने पीटीआई-भाषा से फोन पर कहा, ‘‘ मुझे बताया गया कि दूसरी खुराक के बाद एंटीबॉडी बनने लगती है और दूसरी खुराक पहली खुराक के 28 दिनों बाद दी जाती है। और, दूसरी खुराक के 14 दिनों बाद पूरी तरह से एंटीबॉडी बनती है। इसलिए यह पूरा चक्र 42 दिनों का होता है। इस अवधि में कोई सुरक्षा नहीं होती है।’’

मंत्री से जब उनकी तबीयत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके गले में परेशानी है, बुखार और शरीर में दर्द है। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ लेकिन, कुल मिलाकर मैं ठीक हूं।’’ विज ने कहा कि वह कुछ दिन पहले पानीपत गए थे, जहां उन्होंने एक भाजपा नेता के साथ दो-तीन घंटे का समय व्यतीत किया था। वह भाजपा नेता भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed