{"_id":"6203212b88dea15db715efa5","slug":"covaxin-icmr-earned-rs-136-crore-from-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covaxin: देसी वैक्सीन से आईसीएमआर को 136 करोड़ रुपये की कमाई, खर्च किए महज 35 करोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covaxin: देसी वैक्सीन से आईसीएमआर को 136 करोड़ रुपये की कमाई, खर्च किए महज 35 करोड़
Wed, 09 Feb 2022 07:34 AM IST
Amit Mandal
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 09 Feb 2022 07:34 AM IST
सार
मंगलवार को राज्यसभा में केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री डॉ. भारती पवार ने बताया कि कोवाक्सिन पर महज 35 करोड़ रुपये आईसीएमआर ने खर्च किए।
विज्ञापन
कोवाक्सिन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की देसी वैक्सीन से आईसीएमआर की 136 करोड़ रुपये की अब तक कमाई हुई है। कोवाक्सिन की खोज करने के बाद आईसीएमआर ने भारत बायोटेक के साथ उत्पादन और आपूर्ति को लेकर करार किया था।आईसीएमआर को कुल पांच फीसदी रॉयल्टी देने का समझौता हुआ था।
विज्ञापन
मंगलवार को राज्यसभा में केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री डॉ. भारती पवार ने बताया कि कोवाक्सिन पर महज 35 करोड़ रुपये आईसीएमआर ने खर्च किए हैं, जबकि बीते जनवरी माह तक कंपनी की ओर से 171.76 करोड़ रुपये रॉयल्टी के रूप में मिले हैं। वहीं आईसीएमआर के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि कोवाक्सिन से मिलने वाली रॉयल्टी का इस्तेमाल विभिन्न शोध-अनुसंधान में किया जा रहा है। दुनिया के 50 से भी अधिक देशों में दो खुराक वाली इस वैक्सीन को दिया जा रहा है।
विज्ञापन
18 दिन में 81 फीसदी घटा संक्रमण, मौतों में इजाफा
कोरोना संक्रमण में 18 दिनों में करीब 81 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि केरल में अभी भी 20 हजार से ज्यादा लोग एक दिन में संक्रमित मिले हैं। देश में कोरोना की तीसरी लहर का पीक आने के बाद संक्रमण घट रहा है लेकिन मौत में लगातार इजाफा हो रहा है। मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 67597 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 1188 लोगों की मौत 24 घंटे में हुई है और 1,80,456 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।
विज्ञापन