फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVAXIN has been approved by the DCGI for Phase two and three clinical trials in the age group of 2 to 18 years

टीकाकरण: अब 2 से 18 साल के बच्चों के टीके की तैयारी, कोवाक्सिन से होगा दूसरे-तीसरे चरण का ट्रायल

Tue, 18 May 2021 06:14 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 18 May 2021 06:14 PM IST
सार

भारत बायोटेक को इसके लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से चरण दो और  तीन के परीक्षण की मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन
COVAXIN has been approved by the DCGI for Phase two and three clinical trials in the age group of 2 to 18 years
कोवाक्सिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर अब बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी बड़ी संख्या में अपने चपेट में ले रही है जो कि चिंताजनक है। सरकार इसके लिए हर स्तर पर कदम उठा रही है ताकि बच्चे की जिंदगी खतरे में न पड़े। वहीं इस बीच नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने राहत की खबर देते हुए कहा कि भारत बायोटेक अब 2-18 वर्ष की आयु वर्ग के लिए टीके की तैयारी में लग गई है। दरअसल भारत बायोटेक को इसके लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से चरण दो और तीन के परीक्षण की मंजूरी मिल गई है।  वीके पॉल ने कहा कि अगले 10-12 दिनों में इसके क्लीनिकल ट्रायल शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


कंपनी ने मांगी थी अनुमति 
बता दें कि इससे पहले केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 विषय विशेषज्ञ समिति ने 11 मई को भारत बायोटेक द्वारा किए गए उस आवेदन पर विचार-विमर्श किया, जिसमें उसके कोवाक्सीन टीके की दो साल से 18 साल के बच्चों में सुरक्षा और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने समेत अन्य चीजों का आकलन करने के लिए परीक्षण के दूसरे/तीसरे चरण की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था। वहीं अब ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से भी अनुमति मिल गई जिससे ट्रायल का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन


स्पूतनिक के साथ भारत में अब तीन वैक्सीन
बता दें कि भारत में अभी तीन कोविड वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। तीनों का 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को पर ही क्लीनिकल ट्रायल किया गया है। भारत में सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और स्पूतनिक लोगों को लगाई जा रही हैं। ऐसे में तीसरी लहर की चेतावनी से पहले बच्चों पर ट्रायल को मंजूरी देना बड़ा फैसला माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार में लाने के लिए टास्क फोर्स करेगी 2 डीजी दवा की जांच : डॉ. वीके पॉल
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि कोरोना की दवा 2 डीजी को उपचार प्रोटोकॉल में जोड़ने के लिए नेशनल टास्क फोर्स के द्वारा इसकी जांच होगी। बता दें कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने पहले ही इसके आपातकालीन उपयोग के लिए अनुमति दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed