फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covaxin for Children: Covaxin Becomes First COVID-19 Vaccine In India To Get Emergency Use For Kids Aged 2 To 18 By DCGI

कोवाक्सिन पर असमंजस: रिपोर्ट्स में दावा- बच्चों के लिए टीके को मंजूरी, केंद्रीय मंत्री ने कहा- अनुमति बाकी, विचार जारी

Tue, 12 Oct 2021 03:47 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 12 Oct 2021 03:47 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती पवार ने कहा- कुछ असमंजस हुआ है। अभी विशेषज्ञों की समिति इस पर चर्चा कर रही है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGA) ने इसे मंजूरी नहीं दी है। 

विज्ञापन
Covaxin for Children: Covaxin Becomes First COVID-19 Vaccine In India To Get Emergency Use For Kids Aged 2 To 18 By DCGI
कोवैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बच्चों के लिए कोरोना के टीके का इंतजार कर रहे अभिभावकों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। मंगलवार दोपहर मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि दो साल से लेकर 18 साल के आयु समूह के लिए कोवाक्सिन के टीके को मंजूरी दे दी गई है, लेकिन बाद में सरकार ने इस दावे का खंडन कर दिया और कहा कि अभी मंजूरी मिलना बाकी है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती पवार ने कहा कि बच्चों के लिए कोवाक्सिन का आकलन अभी जारी है। इसे लेकर कुछ शंकाए हैं और वैक्सीन को लेकर विशेषज्ञ समिति में बातचीत जारी है। अभी ड्रग कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीए) ने इसे मंजूरी नहीं दी है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


लंबा ट्रायल 
बच्चों पर टीकाकरण की मंजूरी से पहले कोवाक्सिन को लंबे ट्रायल से गुजरना पड़ा है। भारत बायोटेक ने 18 से कम आयु वर्ग के लिए तीन चरणों में ट्रायल पूरा किया था। सितंबर में दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल पूरा कर लिया गया था। इसके बाद भारत बायोटेक की कोवाक्सिन को मंजूरी मिलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 

बड़ों की तरह बच्चों को भी लगेंगे दो टीके 
पूरी तरह मंजूरी मिलने के बाद बड़ों की तरह बच्चों को भी कोवाक्सिन के दो टीके लगाए जाएंगे। अब तक हुए ट्रायल में कोवाक्सिन का बच्चों पर कोई बुरा असर नहीं हुआ है। क्लीनिकल ट्रायल में यह वैक्सीन 78 प्रतिशत तक असरदार साबित हुई थी। इसके बाद केंद्र की ओर से इस वैक्सीन को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed