फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Court grants Customs 7 days additional custody of M Sivasankar

केरल सोना तस्करी मामलाः अदालत ने एम शिवशंकर की हिरासत सात दिन और बढ़ाई

Tue, 01 Dec 2020 06:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 01 Dec 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Court grants Customs 7 days additional custody of M Sivasankar
एम शिवशंकर - फोटो : ANI

कोच्चि की एक स्थानीय अदालत ने सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर की हिरासत अवधि सात दिन बढ़ाने की सीमा शुल्क विभाग की याचिका मंगलवार को स्वीकार कर ली।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (आर्थिक अपराध उल्लंघन) की अदालत ने सीमा शुल्क विभाग की याचिका पर शिवशंकर की हिरासत की पांच दिन की अवधि समाप्त होने के बाद विचार किया।
विज्ञापन



बता दें कि सीमा शुल्क विभाग ने अदालत से शिवशंकर की हिरासत सात दिन बढ़ाए जाने का सोमवार को आग्रह किया था। सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय ने सोमवार को दावा किया कि मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने हिरासत में पूछताछ के दौरान जो जानकारियां दी हैं, उनसे सोना तस्करी मामले से संबद्ध मुद्रा तस्करी मामले से जुड़े होने और शिवशंकर की संलिप्तता के संकेत मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने अपनी याचिका में कहा कि शिवशंकर द्वारा इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन को लेकर भी जांच की आवश्यकता है। एजेंसी ने कहा कि शिवशंकर ने हिरासत में पूछताछ के दौरान कहा था कि उनके पास एक मोबाइल फोन है, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि वह दो मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed