फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   court extends interim exemption from arrest of former police commissioner rajeev kumar

शारदा घोटाला: आईपीएस राजीव कुमार को एक हफ्ते की मोहलत

Tue, 23 Jul 2019 06:50 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 23 Jul 2019 06:50 AM IST
विज्ञापन
court extends interim exemption from arrest of former police commissioner rajeev kumar
राजीव कुमार (फाइल फोटो)

कलकत्ता हाईकोर्ट ने शारदा चिटफंड मामले में कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर लगी रोक एक सप्ताह बढ़ा दी है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने कुमार से करोड़ों रुपये के इस घोटाले में सीबीआई के समक्ष पेश होने और जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट की अवकाश पीठ ने 30 मई को कुमार को 10 जुलाई तक गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया था। बाद में अवधि 22 जुलाई तक बढ़ा दी गई थी। कुमार की गिरफ्तारी रोक सोमवार को समाप्त हो रही थी, जिसे जस्टिस मधुमति मित्रा ने एक सप्ताह या अगले आदेश तक बढ़ा दिया।
विज्ञापन


कोर्ट ने मई में सीबीआई से मिले नोटिस को रद्द करने की मांग वाली कुमार की याचिका पर सुनवाई मंगलवार तक स्थगित कर दी है। सीबीआई ने कुमार को एजेंसी के सामने उपस्थित होने और शारदा चिटफंड मामले की जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था। पूर्व पुलिस कमिश्नर फिलहाल पश्चिम बंगाल सीआईडी के अतिरिक्त महानिदेशक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed