{"_id":"5b807f2142c792466b4619e9","slug":"court-convicts-life-imprisonment-for-16-years-in-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट ने बलात्कार के मामले में 16 वर्षीय लड़के को वयस्क मान आजीवन करावास की सजा सुनाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोर्ट ने बलात्कार के मामले में 16 वर्षीय लड़के को वयस्क मान आजीवन करावास की सजा सुनाई
भाषा, कोलकाता
Updated Sat, 25 Aug 2018 03:26 AM IST
विज्ञापन
उम्रकैद
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता की एक अदालत ने शुक्रवार को 16 वर्षीय एक लड़के और एक अन्य व्यक्ति को 12 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार करने के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनायी। अदालत ने अपराध की जघन्य प्रकृति को देखते हुये नाबालिग लड़के को वयस्क माना।
विज्ञापन
पीड़िता की मां द्वारा दायर एक शिकायत के मुताबिक, लड़की को 16 दिसंबर 2017 के शाम में अगवा कर लिया गया और दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया। यहां सियालदह अदालत के न्यायाधीश जिमुत बहान बिस्वास ने सामूहिक बलात्कार और पोक्सो कानून के प्रावधानों के तहत अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी।
विज्ञापन