फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   couple want vote in favour of BJP in upcoming lok sabha election as their wedding gift

जोड़े ने शादी के कार्ड में छापी राफेल की जानकारी, गिफ्ट में मांगा भाजपा के लिए 'वोट'

Tue, 15 Jan 2019 12:25 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 15 Jan 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
couple want vote in favour of BJP in upcoming lok sabha election as their wedding gift
शादी में गिफ्ट की बजाए वोट मांगने वाला जोड़ा - फोटो : Self

शादी का कार्ड तो आप सभी ने देखा ही होगा। इसमें दूल्हा, दुल्हन के नाम के साथ ही शुरुआत में भगवान गणेश दिखाई देते हैं। इसके अलावा शादी के विभिन्न कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी भी लिखी होती है। मगर क्या आपने किसी कार्ड में वोट अपील लिखी हुई देखी है? शायद नहीं। मगर गुजरात के एक जोड़े ने अपने कार्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिखा हुआ है। 

विज्ञापन


इस जोड़े का नाम युवराज और साक्षी हैं। दोनों गुजरात के सूरत के रहने वाले हैं। उन्होंने शादी में शामिल होने वाले मेहमानों से केवल एक गिफ्ट मांगा है। वह है 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में वोट और पार्टी को नमो ऐप के जरिए पैसा दान करना। जैसे ही आप इनकी शादी के कार्ड को पलटेंगे इसमें आपको राफेल डील से जुड़ी जानकारियों का विश्लेषण मिल जाएगा। जिसका शीर्षक है- शांत रहें और मोदी पर विश्वास करें। उन्होंने कार्ड में राफेल विमान की तस्वीर भी लगाई है।
विज्ञापन


राफेल को लेकर कार्ड में पहली लाइन है, 'यहां तक की एक बेवकूफ भी सामान्य विमान और हथियारों से लैस विमान की कीमतों की तुलना कर सकता है।' कार्ड में आगे राफेल सौदे को लेकर मोदी सरकार का बचाव किया गया है। इसमें यह भी बताया गया है कि ऑफसेट कांट्रैक्ट के लिए रिलायंस डिफेंस को क्यों चुना गया और आखिर क्यों इस मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से करवाने की मंजूरी नहीं दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहली बार है जब किसी ने अपनी शादी के कार्ड में पीएम मोदी का नाम लिखा है। इससे पहले साल की शुरुआत में सूरत के ही रहने वाले जोड़े धवल और जया ने अपने मेहमानों से इसी तरह का गिफ्ट मांगा था। विमान की कीमतों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सीधे पीएम मोदी पर हमला करते रहते हैं। उन्होंने इससे जुड़ी हर जानकारी को देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed