फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Couple having inter-religious marriage forced to leave village police start investigation in west bengal

पश्चिम बंगाल: अंतर-धार्मिक विवाह करने वाला जोड़ा गांव छोड़ने को मजबूर, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 18 Jul 2021 04:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 18 Jul 2021 04:30 PM IST
सार

दोनों के बीच कई साल से प्रेम संबंध थे और उन्होंने 25 जून को शादी की। पति ने कहा कि महिला के परिवार ने इस शादी को स्वीकार नहीं किया और वे विवाह के बाद से ही उन्हें धमकियां दे रहे हैं।

विज्ञापन
Couple having inter-religious marriage forced to leave village police start investigation in west bengal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हाल में अंतर-धार्मिक विवाह करने वाले दंपती को महिला के परिवार से कथित तौर पर मिली धमकी के बाद गांव छोड़कर कहीं और शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने रविवार को बताया कि वह मामले की जांच कर रही है। दंपती नलहाटी पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। दोनों के बीच कई साल से प्रेम संबंध थे और उन्होंने 25 जून को शादी की। पति ने कहा कि महिला के परिवार ने इस शादी को स्वीकार नहीं किया और वे विवाह के बाद से ही उन्हें धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘वे हमें गांव में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। मैंने 13 जुलाई को नलहाटी पुलिस थाने को भी पत्र लिखा, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।’’दंपत्ति गांव स्थित अपना घर छोड़कर दूसरे गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रहा है। इसी बीच महिला के पिता ने अपने दामाद के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा, ‘हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed