{"_id":"6378d91136f17f6fbf4787ea","slug":"country-longest-train-vivek-express-to-operate-twice-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: सप्ताह में दो दिन चलेगी देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन, 4273 किमी का सफर करती है तय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Railway: सप्ताह में दो दिन चलेगी देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन, 4273 किमी का सफर करती है तय
Sat, 19 Nov 2022 06:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 19 Nov 2022 06:54 PM IST
सार
भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों में शामिल विवेक एक्सप्रेस को 19 नवंबर, 2011 को हरी झंडी दिखाई गई थी। ये ट्रेन करीब साढ़े तीन दिन में करीब 4,273 किलोमीटर का सफर तय करती है और कुल 56 स्टेशनों पर रुकती है।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेल दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। भारतीय रेल की कई ऐसी ट्रेन हैं जो काफी लंबी की दूरी तय करती हैं। इन ट्रेनों में ही विवेक एक्सप्रेस का भी नाम शुमार है। यह ट्रेन उत्तरी असम से शुरू होकर भारत के दक्षिणी शहर कन्याकुमारी तक जाती है। ऐसे में इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेवले ने बड़ा फैसला किया है। दरअसल, रेलवे ने फैसला किया है कि इस ट्रेन की सेवाएं सप्ताह में दो बार दी जाए। अभी तक यह ट्रेन सप्ताह में मात्र एक दिन चलती है।
विज्ञापन
एनएफआर ने किया एलान
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने शनिवार को इस ट्रेन की सेवा के दिनों को बढ़ाने की घोषणा की। रेलवे ने शनिवार को बताया कि असम को तमिलनाडु के सबसे दक्षिणी छोर से जोड़ने वाली देश की सबसे लंबी ट्रेन विवेक एक्सप्रेस की सेवाएं 22 नवंबर से सप्ताह में दो बार उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
एनएफआर ने इसे लेकर जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि ट्रेन सं. 15906 (डिब्रूगढ़ कन्याकुमारी) विवेक एक्सप्रेस जो पहले शनिवार को चलती थी, अब 22 नवंबर से प्रत्येक मंगलवार को अतिरिक्त रूप से चलेगी। वहीं, ट्रेन सं. 15905 (कन्याकुमारी डिब्रूगढ़) विवेक एक्सप्रेस जो वर्तमान में केवल गुरुवार को चलती है, अब 27 नवंबर से रविवार को भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
सबसे लंबी दूरी तय करती है विवेक एक्सप्रेस
भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों में शामिल विवेक एक्सप्रेस को 19 नवंबर, 2011 को हरी झंडी दिखाई गई थी। ये ट्रेन करीब साढ़े तीन दिन में करीब 4,273 किलोमीटर का सफर तय करती है और कुल 56 स्टेशनों पर रुकती है। इस सफर की कुल अवधि 82 घंटे 45 मिनट है। यह ट्रेन उत्तरी असम से शुरू होकर भारत के दक्षिणी शहर कन्याकुमारी तक जाती है। अपने सफर के दौरान विवेक एक्सप्रेस नौ राज्यों से गुजरती है। इस ट्रेन से सफर के दौरान आपको पश्चिम बंगाल से लेकर केरल तक के खूबसूरत नजारे दिखाई देंगे।