फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Country became completely free from open defecation, Goa and Orissa also achieved Target

देश हुआ पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त, गोवा और उड़ीसा ने भी लक्ष्य किया हासिल

Sun, 01 Sep 2019 04:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 01 Sep 2019 04:21 AM IST
विज्ञापन
Country became completely free from open defecation, Goa and Orissa also achieved Target
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जलशक्ति मंत्रालय के तहत स्वच्छता विभाग ने देशभर को खुले में शौच से मुक्त करने के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। मंत्रालय के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक दो अक्तूबर को इसकी शानदार सफलता को उत्सव के रूप में अहमदाबाद के साबरमती तट पर आयोजित किया जाएगा। मंत्रालय ने इस अंतिम लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 99.96 फीसदी के बाद सौ फीसदी लक्ष्य के लिए 31 अगस्त का दिन मुकर्रर किया था।

विज्ञापन


इसमें केवल उड़ीसा और गोवा राज्यों को लक्ष्य प्राप्त करना था। जिसमें उड़ीसा में 30 लाख शौचालय बनाने थे। जबकि गोवा में 180 पंचायतों में इन शौचालयों को बनाया जाना था। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया है।
विज्ञापन


इसके बावजूद मंत्रालय ने राज्यों को एडवाइजरी जारी की है अगर उनके यहां आवश्यकता है तो वह और शौचालय बनवा सकते हैं। क्योंकि मंत्रालय का मानना है कि शौचालयों का निर्माण आवश्यकता से जुड़ा है। इसलिए अभी भी लोगों के पास अवसर है वह शौचालय बना सकते हैं। देशभर में 2014 से 31 अगस्त 2019 तक दस करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed