फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Countries create history world earth day

विश्व पृथ्वी दिवस के दिन दुनिया के देशों ने बनाया इतिहास: जावड़ेकर

Sat, 23 Apr 2016 10:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 23 Apr 2016 10:10 PM IST
सार

  • केंद्रीय मंत्री ने कहा समझौते में शामिल देशों को अपनी खपत में लानी होगी स्थिरता
  • जावडे़कर-गोयल ने की केरी से मुलाकात

विज्ञापन
Countries create history world earth day
prakash javdekar - फोटो : PTI

विस्तार

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में 170 से ज्यादा देशों के साथ ऐतिहासिक पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हमने इतिहास बनाया है।

विज्ञापन


दुनिया के 170 से ज्यादा देशों ने इस पेरिस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सामूहिकता की जीत है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले देशों को खपत में स्थिरता लानी होगी। उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय को समझौते को लागू करने की कार्य योजना दुनिया के गरीबों के लिए जलवायु न्याय सुनिश्चित करने पर केंद्रित होना चाहिए।
विज्ञापन


जावड़ेकर ने जलवायु के साथ न्याय के लिए स्थिर जीवनशैली और उपभोग का आग्रह किया। ये दोनों चीजें करार की प्रस्तावना में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमें पेरिस करार को लागू करने के लिए हर हाल में इन दो विशेषताओं पर आधारित कार्ययोजना बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा  कि यदि हम लोगों ने इसी तरह की अपव्ययी उपभोग शैली को जारी रखा तो हमें तीन पृथ्वी की जरूरत होगी। लेकिन हमारे पास तीन नहीं एक ही पृथ्वी है, जिसे लोग धरती माता कहते हैं। इसलिए हम लोगों को अपनी एकमात्र धरती माता की देखभाल करनी है।

जावड़ेकर-गोयल ने की केरी से मुलाकात

Countries create history world earth day
prakash

पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडे़कर और ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूयॉर्क में शुक्रवार को अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी से मुलाकात की। इस बीच जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भारत और अमेरिका के एक साथ मिलकर काम करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ऐतिहासिक पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते पर भारत समेत 175 देशों की ओर से हस्ताक्षर किए जाने के बाद दोनों भारतीय नेताओं की जॉन केरी के साथ मुलाकात सामने आई है।

इस समझौते में भारत की ओर से जावड़ेकर ने हस्ताक्षर किए, जबकि गोयल ने इंटरनेशनल सोलर एलायंस की मीटिंग की सह अध्यक्षता की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed