'महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने बेटे की शादी में बहाया सरकारी पैसा', सियासत गरमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रावसाहेब दानवे के बेटे की शादी में किए गए बेहिसाब खर्चे को लेकर अब सियासत गरमा गई है। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रावसाहेब दानवे अब विपक्षी पार्टियों और कई सामाजिक संगठनों के निशाने पर आ गए हैं।
शेतकारी अन्नदाता संगठन के जयाजी सूर्यवंशी ने बीजेपी अध्यक्ष रावसाहेब दानवे पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने अपने बेटे की शादी में सरकारी पैसे का इस्तेमाल किया। सूर्यवंशी का आरोप है कि महाराष्ट्र का जलना सूखागस्त क्षेत्र होने के बावजूद भाजपा नेता के बेटे की शादी में अनगिनत पानी के टैंकर का प्रयोग किया गया।
आरोप है कि इस शादी में दो दिन में 500 टैंकर पानी जमीन पर छिड़का गया। बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रावसाहेब दानवे के बेटे और विधायक संतोष रावसाहेब पाटिल दानवे का पिछले सप्ताह ही ब्याह हुआ है।
बताया गया कि बेटे की शादी के इंतजाम में अच्छी खासी रकम खर्च की गई है।करीब 30 हजार मेहमान शादी में पहुंचे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व सीएम नारायण राणे और पूनम महाजन समेत महाराष्ट्र के कई बड़े राजनेता भी शादी समारोह में पहुंचे। यह शादी बीते गुरुवार को औरंगाबाद के जबिंदा एस्टेट लॉन में हुई।
लोकसभा में पेश हुआ था बिल
मालूम हो कि शादी में होने वाले खर्च पर लगाम लगाने को लेकर पिछले साल 9 मार्च को लोकसभा में एक बिल पेश किया गया। कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने लोकसभा में बिल पेश करने के दौरान शादी के खर्च पर लगाम कसने की बात कही गई।
सांसद ने लोकसभा में कहा था कि 'अगर कोई परिवार शादी में पांच लाख से ऊपर खर्च करता है तो उसे शादी के बजट का 10 प्रतिशत गरीब परिवार की लड़कियों की शादी में देना होगा।'