फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Counting for Panchayat Election started and police seized 40 phones from Jalpaiguri

पश्चिम बंगाल: पंचायत चुनाव में TMC को बढ़त, सुरक्षाबलों ने किया लाठीचार्ज

Thu, 17 May 2018 03:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Thu, 17 May 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
Counting for Panchayat Election started and police seized 40 phones from Jalpaiguri

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के 20 जिलों में हुए पंचायत चुनावों के लिए गुरुवार को हो रही मतगणना के रुझानों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 6852, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 393 और लेफ्ट पार्टियां 169 सीटों पर आगे चल रही हैं।


सुरक्षाबलों का लाठीचार्ज
बीरभूम जिले में सुरक्षाबलों ने टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज किया। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता बीरभूम में एक मतगणना केंद्र के बाहर आपस में भीड़ गए थे। हालात बेकाबू होते देख सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तीतर-बीतर कर दिया।
विज्ञापन

 



गड़बड़ियों का खुलासा
वहीं मतगणना शुरू होने के साथ ही गड़बड़ियों का खुलासा होने लगा है। जलपाईगुड़ी में पॉलिटेक्निक संस्थान स्थित काउंटिंग सेंटर से पुलिस ने 40 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

चुनाव के दौरान कई जगहों पर हिंसा की घटनाएं हुई थीं। इसी वजह से ऐतिहातन चुनाव आयोग ने मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं। आयोग को जिन स्थलों पर हिंसा की सूचनाएं मिली थीं वहां पर बुधवार को छिटपुट हिंसा के बाद दोबारा मतदान करवाए गए। आयोग के अनुसार 70 फीसदी मतदान हुए। 

हुगली में 10, पश्चिम मिदनापुर में 28, कूचबिहार में 52, मुर्शिदाबाद में 63, नदिया में 60, उत्तरी 24 परगना में 59, मालदा में 55, उत्तर दिनाजपुर में 73 और दक्षिण 24 परगना में 26 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराए गए थे। मतगणना के बीच पुलिस ने जलपाईगुड़ी जिले के पॉलीटैक्निक इंस्टीट्यूट से 40 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मतगणना केंद्रो के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 14 मई को हुए पंचायत चुनावों में काफी बड़े पैमाने पर हिंसा की घटनाएं हुई थीं। जिसमें 12 लोगों की जान चली गई थी और 43 अन्य घायल हो गये थे। हिंसा के दौरान मुख्य मतदान केंद्रों को निशाना बनाया गया था। कई जगहों पर भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। तो कहीं-कहीं पर भाजपा और कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़ गए।

बुधवार को केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा के ब्यौरे को अधूरा बताते हुए ममता सरकार से दूसरी रिपोर्ट भेजने के लिए कहा। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में सोमवार को हुए चुनाव में भारी हिंसा के बाद रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया था। इसके दो दिन बाद ही यह संदेश भेजा गया था।

   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed