सीमावर्ती राज्यों में जमकर चलन में है जाली करेंसी, गुजरात और पश्चिम बंगाल में खूब चल रहे 2000 रुपये के नकली नोट
मौजूदा संसद सत्र के दौरान लोकसभा में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री जी.किशन रेड्डी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारों की आसूचना व सुरक्षा एजेंसियां देश में जाली करेंसी नोटों के परिचालन में संलिप्त तत्वों पर पैनी निगाह रखती हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सीमावर्ती राज्यों में जाली करेंसी नोटों का चलन जोरों पर है। जाली करेंसी वाले नोटों में दो हजार रुपये का नोट सबसे आगे है। गुजरात और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा जाली करेंसी चल रही हैं। पिछले चार वर्षों के दौरान गुजरात में दो हजार रुपये के 57104 नकली नोट पकड़े गए हैं, जिनका मूल्य 11.42 करोड़ रुपये है।
दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल रहा है। यहां दो हजार रुपये के 47024 जाली करेंसी वाले नोट पकड़े गए हैं। इस करेंसी का मूल्य 9.40 करोड़ रुपये है। साल 2016 से लेकर 2019 तक 17 सीमावर्ती राज्यों में दो हजार रुपये के 150673 जाली नोट पकड़े गए हैं। इस करेंसी का मूल्य 30.13 करोड़ रुपये रहा है।
मौजूदा संसद सत्र के दौरान लोकसभा में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री जी.किशन रेड्डी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारों की आसूचना व सुरक्षा एजेंसियां देश में जाली करेंसी नोटों के परिचालन में संलिप्त तत्वों पर पैनी निगाह रखती हैं। कानून के किसी सूचित उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।
ये हैं वे टॉप राज्य, जहां दो हजार रुपये के जाली नोट पकड़े गए हैं
राज्य 2016 2017 2018 2019 कुलगुजरात 9230 30658 2722 14494 57104
पश्चिम बंगाल 10147 11123 12129 13625 47024
मिजोरम 2664 3188 3494 2664 12010
उत्तरप्रदेश 1935 10315 3253 2683 18186
असम 325 4268 839 325 5757
पांच सौ रुपये के जाली नोटों के मामले में भी गुजरात अव्वल
साल 2016 के दौरान गुजरात में पांच सौ रुपये के 4593 जाली नोट पकड़े गए थे। 2017 में 104, 2018 में 4622 और 2019 में 5558 जाली नोट जब्त किए गए थे। इनका कुल मूल्य 74 लाख रुपये रहा है। दो सौ रुपये के जाली नोट पकड़े जाने के मामले में पंजाब टॉप पर है। यहां पिछले चार वर्षों में 3992 जाली नोट जब्त किए गए हैं। इनका मूल्य तकरीबन 8 लाख रुपये रहा है। यहां नंबर दो पर गुजरात रहा है। गुजरात में कुल 3884 नोट जब्त किए गए थे, जिनका मूल्य 7.76 लाख रुपये था।