{"_id":"59cebfe94f1c1b9c538b4f7a","slug":"counterattack-of-india-on-jadhav-swapping-statement-pak-claims-totally-false","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत का जवाब- कूलभूषण जाधव को लेकर पाकिस्तान ने बोला कोरा झूठ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत का जवाब- कूलभूषण जाधव को लेकर पाकिस्तान ने बोला कोरा झूठ
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Sep 2017 07:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के बयान का हवाला देते हुए भारतीय नागरिक जाधव संबंधी पाकिस्तान के दावे को कोरा झूठ करार दिया है। पाकिस्तान ने हाल ही में कहा था कि अफगानिस्तान ने पाक के समक्ष जाधव के बदले एक अन्य आतंकी को रिहा करने की शर्त रखी थी।
विज्ञापन
भारत की तरफ से यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्हें अफगानिस्तान की तरफ से जाधव के बदले एक अफगानी जेल में बंद एक आतंकी की रिहाई का प्रस्ताव मिला था।
विज्ञापन
ये भी पढें- पाक के विदेश मंत्री ने जाधव पर किया बड़ा दावा, भारत-अफगान दोनों को लपेटा
विज्ञापन
आसिफ ने कहा था कि यह आतंकी 2014 के पेशावर स्कूल पर हुए हमले में शामिल था। वहीं आसिफ के दावे के विपरीत अफगानिस्तान के एनएसए मोहम्मद हनीफ अलमर ने एक बयान जारी कर कहा कि न्यूयॉर्क में 21 सितंबर को पाकिस्तान के विदेश मंत्री के साथ हुई मुलाकात के दौरान किसी भी भारतीय नागरिक या भारत के संदर्भ में कोई जिक्र नहीं हुआ था।
ये भी पढ़ें- कुलभूषण जाधव केसः भारत की अपील का जवाब ढूंढने में जुटा पाक
इससे पहले आसिफ ने 26 सितंबर न्यूयॉर्क में एशिया सोसाइटी के कार्यक्रम में कहा था कि पाक को भारतीय नागरिक जाधव के बदले एक आतंकी को रिहा करने का प्रस्ताव मिला था। पाक के इस दावे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि अफगानिस्तान एनएसए की तरफ से जारी बयान से यह स्पष्ट हो जाता है कि पाकिस्तान के ‘कोरे झूठ’ के फेहरिस्त बहुत लंबी है।