फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Counterattack: Akhilesh said controversial things on PMs visit to Banaras, Minister Anurag Thakurs advice- think twice first

पलटवार: अखिलेश ने पीएम के बनारस दौरे पर कही विवादित बातें, मंत्री अनुराग ठाकुर की नसीहत- पहले दो बार सोचें

Tue, 14 Dec 2021 05:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 14 Dec 2021 05:50 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश यादव का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व मुख्यमंत्री से ऐसी उम्मीद नहीं थी। ऐसा बोलने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए। 

विज्ञापन
Counterattack: Akhilesh said controversial things on PMs visit to Banaras, Minister Anurag Thakurs advice- think twice first
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के पूर्व सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के बनारस दौरे को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं तो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें नसीहत दी है। ठाकुर ने कहा 'अखिलेश यादव का ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना उनकी मानसिकता दर्शाता है। यह बयान समाजवादी पार्टी की चिंता भी बता रहा है।'

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व मुख्यमंत्री से ऐसी उम्मीद नहीं थी। ऐसा बोलने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अखिलेश यादव ने अपनों से बड़ों के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के बनारस दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया। पहले चरण के प्रोजेक्ट के तहत 23 इमारतों का उद्घाटन किया गया। इनकी लागत 339 करोड़ रुपये है। मंगलवार को प्रधानमंत्री ने भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कहा था अखिलेश यादव ने
प्रधानमंत्री मोदी के बनारस दौरे को लेकर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने विवादित बयान दिया था। सैफई में पत्रकारों के साथ बातचीत में अखिलेश ने कहा था, 'यह अच्छी बात है कि वो जगह रहने वाली है, आखिरी समय में बनारस में ही रहने जाया जाता है। अखिलेश ने कहा था कि काशी रहने के लिए अच्छी जगह है। लोग अपने आखिरी पल भी यहां बिताते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed