{"_id":"66a289a89beecf03c3069d67","slug":"counter-opposition-propaganda-against-govt-pm-modi-to-bjp-mps-from-maharashtra-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'जनसंपर्क बढ़ाएं, विपक्ष के झूठे प्रचार का जवाब दें', पीएम मोदी की महाराष्ट्र के सांसदों को नसीहत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'जनसंपर्क बढ़ाएं, विपक्ष के झूठे प्रचार का जवाब दें', पीएम मोदी की महाराष्ट्र के सांसदों को नसीहत
Thu, 25 Jul 2024 10:52 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:52 PM IST
सार
प्रधानमंत्री ने भाजपा सांसदों से केंद्रीय बजट में घोषित की गईं योजनाओं के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए कहा। इसके साथ ही विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम को दूर करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद सत्र के बाद महाराष्ट्र के भाजपा सांसदों से मुलाकात की। उन्होंने सांसदों को नसीहत दी कि जनता से संपर्क बढ़ाएं और विपक्ष के झूठे प्रचार का खुलकर जवाब दें। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पहली बार संसद में चुनकर आए सदस्यों से उनका अनुभव भी जाना।
विज्ञापन
संसदीय सूत्रों के मुताबिक गुरुवार दोपहर को हुई बैठक में प्रधानमंत्री ने भाजपा सांसदों से केंद्रीय बजट में घोषित की गईं योजनाओं के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए कहा। इसके साथ ही विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम को दूर करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
एक सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से बूथ स्तर तक के मतदाताओं तक पहुंचने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने पहली बार चुनकर संसद में आए सांसद मुरलीधर मोहोल, अनुप धोत्रे, हेमंत सावरा और स्मिता वाघ से उनके अनुभव पूछे। बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल भी शामिल रहे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में नौ सीट जीत पाई थी भाजपा
हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में भाजपा 28 में से नौ सीटें ही जीत पाई है। जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 23 सीटों पर जीत दर्ज की थी। मौजूदा चुनाव भाजपा ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ लड़ा था। इसमें शिवसेना 15 में से सात सीटों पर जीत हासिल कर सकी। जबकि एनसीपी चार में से एक सीट ही जीती। महाराष्ट्र में अक्टूबर-नवंबर में होने वाला विधानसभा चुनाव भी भाजपा अपनी सहयोगी पार्टी शिवसेना और एनसीपी के साथ लड़ेगी।
पहले बिहार के सांसदों से की थी मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जून को बिहार के सांसदों से मुलाकात की थी। उन्होंने बिहार जदयू सांसदों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी। साथ ही सांसदों से जनता तक पहुंचने के लिए कहा था। बिहार में भी इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पीएम मोदी ने सांसदों से मुलाकात के बाद एक्स पर लिखा था कि नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। हम सुशासन के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।