फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   countdown started for launch of RISAT-2B

हर मौसम में पाकिस्तानी आतंकी शिविरों की जानकारी देगी भारतीय ‘आंख’

Wed, 22 May 2019 12:18 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 22 May 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
countdown started for launch of RISAT-2B

श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण यान के साथ भारत के हर मौसम के रडार इमेजिंग पृथ्वी निगरानी उपग्रह ‘आरआईसैट-2बी’ के प्रक्षेपण की 25 घंटे की उलटी गिनती मंगलवार को शुरू हो गई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इसरो ने बताया कि पीएसएलवी-सी46 के अपने 48वें मिशन पर बुधवार को सुबह साढे पांच बजे यहां से 130 किलोमीटर से अधिक दूर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किए जाने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


615 किलोग्राम वजनी इस उपग्रह को प्रक्षेपण के 15 मिनट बाद पृथ्वी की कक्षा में छोड़ा जाएगा। यह उपग्रह खुफिया निगरानी, कृषि, वन और आपदा प्रबंधन सहयोग जैसे क्षेत्रों में मददगार होगा। इसरो प्रमुख के शिवन ने मिशन को ‘बहुत बहुत महत्वपूर्ण’ बताया, लेकिन इसके बारे में खुलकर जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रक्षेपण से पहले तिरुपति के प्रसिद्ध भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए शिवन ने कहा कि आरआईसैट-2बी के बाद, इसरो चंद्रयान-2 की तैयारी करेगा। इसका नौ से 16 जुलाई के बीच प्रक्षेपण का कार्यक्रम है।


उन्होंने कहा, ‘हर कोई उस मिशन पर बहुत उत्सुकता से नजर बनाए हुए है और इसरो छह सितंबर तक चंद्रयान-2 के रोवर को (चंद्रमा की सतह पर) उतारने को लेकर आशान्वित है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed