फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Countdown of launch of communication satellite CMS 01 begins

संचार उपग्रह सीएमएस-01 के प्रक्षेपण की उलटी गिनती शुरू, गुरुवार को होगा रवाना

Wed, 16 Dec 2020 06:01 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 16 Dec 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
Countdown of launch of communication satellite CMS 01 begins
संचार उपग्रह सीएमएस-01 को पीएसएलवी-सी50 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित करने के लिए 25 घंटे की उलटी गिनती शुरू हो गई है। - फोटो : PTI

संचार उपग्रह सीएमएस-01 को पीएसएलवी-सी50 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित करने के लिए 25 घंटे की उलटी गिनती बुधवार को शुरू हो गई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) का यह 52 वां अभियान है। श्री हरिकोटा स्थित द्वितीय प्रक्षेपण स्थल से बृहस्पतिवार दोपहर तीन बज कर 41 मिनट पर पीएसएलवी-सी50 रॉकेट अंतरिक्ष के लिए रवाना होगा। हालांकि, इसका प्रक्षेपण कार्यक्रम मौसम पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन



इसरो ने कहा, 'पीएसएलवी-सीएमएस-01 अभियान: पीएसएलवी-सी50/सीएमएस01 अभियान के लिए उलटी गिनती श्री हरिकोटा रेंज (एसएचएआर) से आज दोपहर दो बज कर 41 मिनट पर शुरू हो गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस-01, इसरो का 42वां संचार उपग्रह है और इसे भारत की मुख्य भूमि, अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप को कवर करने वाले फ्रीक्वेंसी स्पेक्ट्रम के विस्तारित सी बैंड में सेवाएं मुहैया करने के लिए तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed