{"_id":"56df5bb84f1c1b7f028b456a","slug":"countdown-for-irnss-1f-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"IRNSS-1एफ के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
IRNSS-1एफ के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Mar 2016 04:39 AM IST
सार
- पीएसएलवी सी32 उपग्रह को लेकर बृहस्पतिवार को श्रीहरिकोटा स्पेस पोर्ट से उड़ान भरेगा।
- यह सिस्टम अमेरिका आधारित जीपीएस की बराबरी कर लेगा
विज्ञापन
सैटेलाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठी नेविगेशनल सैटेलाइट आईआरएनएसएस-1एफ के प्रक्षेपण की मंगलवार को 54.5 घंटे की उल्टी गिनती शुरू हो गई। पीएसएलवी सी32 उपग्रह को लेकर बृहस्पतिवार को श्रीहरिकोटा स्पेस पोर्ट से उड़ान भरेगा। आईआरएनएसएस स्पेस सिस्टम के तहत सात उपग्रह भेजे जाने हैं।
विज्ञापन
एक बार सभी उपग्रहों के प्रक्षेपित हो जाने के बाद यह सिस्टम अमेरिका आधारित जीपीएस की बराबरी कर लेगा।
आईआरएनएसएस सिस्टम को शुरू करने के लिए केवल चार उपग्रह पर्याप्त हैं। बाकी के तीन उपग्रह इसलिए भेजे जा रहे हैं ताकि यह व्यवस्था अधिक प्रभावी और अचूक हो जाए।
विज्ञापन
इसरो ने इस श्रेणी का पांचवां उपग्रह 20 जनवरी को लांच किया था। अंतिम उपग्रह इस महीने के अंत तक अंतरिक्ष मेँ भेजा जा सकता है। इसरो की योजना सभी नेविगेशन सैटेलाइट को इस महीने कक्षा में स्थापित करने की है। आईआरएनएसएस-1एफ की लंबाई 44.4 मीटर और वजन 1425 किलो है।
विज्ञापन