फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Councilor opposed to paying tribute to Vajpayee was sent to jail in mumbai

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्धांजलि दिए जाने का किया विरोध, पार्षद को हुई जेल

Thu, 23 Aug 2018 05:22 PM IST
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Updated Thu, 23 Aug 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
Councilor opposed to paying tribute to Vajpayee was sent to jail in mumbai
Councilor
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दिए जाने के प्रस्ताव का पिछले सप्ताह विरोध करने वाले एआईएमआईएम पार्षद को शराब के अवैध कारोबार और कुछ अन्य आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि औरंगाबाद से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के पार्षद सय्यद मतीन सैयद राशिद (32) को महाराष्ट्र खतरनाक गतिविधि निरोधक अधिनियम (एमपीडीए) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, 17 अगस्त को औरंगाबाद महानगरपालिका की आम सभा की बैठक में मतीन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने वाले एक प्रस्ताव का विरोध किया था। उनकी कथित रूप से भाजपा के कुछ पार्षदों ने पिटाई कर दी थी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सिटी चौक थाने ने मतीन को आईपीसी की धारा 153-ए (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने), 153 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना) और 294 (सार्वजनिक तौर पर अश्लील हरकत करना) के तहत गिरफ्तार कर लिया था।


थाने के वरिष्ठ निरीक्षक डी एस सिंघाड़े ने बताया, 'पार्षद को औरंगाबाद स्थित हर्सुल जेल भेज दिया गया था और उन्हें मंगलवार को जमानत मिल गयी थी। उसी दिन हमने शहर के पुलिस आयुक्त द्वारा एमपीडीए के तहत दिए गए आदेश से अवगत करा दिया था।' उन्होंने बताया कि मतीन के खिलाफ पूर्व में भी दो मामले दर्ज हुए थे। सिंघाड़े ने कहा, 'उनके आपराधिक रिकॉर्ड का विश्लेषण करने के बाद हमने पाया कि वह खतरनाक व्यक्ति है और दो समुदायों के बीच शत्रुता पैदा कर सकता है।'

एमपीडीए के प्रावधानों के मुताबिक पार्षद एक साल तक हिरासत में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed