फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Corruption is in nature of Congress...": Amit Shah on seizure of cash from Dheeraj Sahu's residence

Amit Shah: 'भ्रष्टाचार कांग्रेस का स्वभाव है...', सांसद धीरज साहू के आवास से नकदी जब्त होने पर बोले अमित शाह

Sun, 10 Dec 2023 10:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 10 Dec 2023 10:28 PM IST
सार

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस (सांसद के घर पर नकदी की जब्ती के मुद्दे पर) चुप है क्योंकि भ्रष्टाचार उनके स्वभाव में है लेकिन जदयू, राजद, द्रमुक और सपा सभी चुपचाप बैठे हैं। 

विज्ञापन
"Corruption is in nature of Congress...": Amit Shah on seizure of cash from Dheeraj Sahu's residence
भाजपा नेता अमित शाह - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को सांसद धीरज साहू के आवास पर आयकर की छापेमारी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप है, क्योंकि भ्रष्टाचार इसके स्वभाव में है। इस मुद्दे पर चुप रहने के लिए इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन का हिस्सा बनने वाले दलों के मन में डर है कि कहीं उनके रहस्य उजागर न हो जाएं। 

विज्ञापन

आयकर विभाग ने कांग्रेस सांसद साहू से जुड़े एक कारोबारी समूह के कई परिसरों से 300 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है। कांग्रेस ने यह दावा करते हुए उनसे दूरी बना ली है कि पार्टी का उनके कारोबार से कोई लेना-देना नहीं है, जबकि भाजपा ने विपक्षी दलों के खिलाफ भ्रष्टाचार के अपने आरोप को आगे बढ़ाने के लिए इस मुद्दे का सहारा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री शाह ने कहा, 'मैं समझता हूं कि कांग्रेस (इस मुद्दे पर) चुप है क्योंकि भ्रष्टाचार उनके स्वभाव में है लेकिन जदयू, राजद, द्रमुक और सपा सभी चुपचाप बैठे हैं। अब मुझे समझ में आया कि पीएम (नरेंद्र) मोदी के खिलाफ अभियान क्यों चलाया गया कि एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह इसलिए चलाया गया क्योंकि उनके मन में डर था कि उनके भ्रष्टाचार के सभी रहस्य सामने आ जाएंगे।'
 

विज्ञापन

इससे पहले आज झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। मंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट करने की जिम्मेदारी केंद्रीय एजेंसी पर थी कि पैसा कहां से आया।
 

गुप्ता ने कहा कि झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य साहू एक बड़े कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। आयकर अधिकारियों को बरामद धन के स्रोत के बारे में तथ्यों का पता लगाने के लिए उचित जांच करनी चाहिए। 
 

उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि उन्होंने रिश्वत का पैसा छिपा रखा था। जांच चल रही है जिसके बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। हालांकि, यह उनका (साहू का) निजी मामला है और इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।' इसके अलावा, दिल्ली भारतीय जनता पार्टी की सभी 14 इकाइयां कांग्रेस नेता धीरज साहू के करोड़ों रुपये के नकद घोटाले के विरोध में कल राष्ट्रीय राजधानी में धरना देंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed