{"_id":"573d8ffe4f1c1b9857ac71cc","slug":"corruption-a-non-issue-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार का मुद्दा नहीं आया काम, 'दीदी' के विकास के दावे में दिखा दम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भ्रष्टाचार का मुद्दा नहीं आया काम, 'दीदी' के विकास के दावे में दिखा दम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 May 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
'दीदी' के विकास के दावे में दिखा दम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में अपने विरोधियों को परास्त करके फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए तैयार ममता बनर्जी के काम करने का दावा आखिरकार काम कर ही गया। वहीं विरोधियों की तरफ से उठाए गए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उनको लोगों का साथ नहीं मिला। पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव परिणाम इसी बात की ओर इशारा कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को 45 फीसदी से ज्यादा वोट प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
चुनावों में ममता बनर्जी अपने कामों को लेकर जनता के बीच गई और उसी के नाम पर वोट मांगा। दूसरी तरफ राज्य की प्रमुख विरोधी पार्टी सीपीआई और कांग्रेस गठबंधन ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया। पर उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
ममता बनर्जी के पिछले शासन के दौरान सारदा चिट फंड स्कैम और नारदा स्टिंग ऑपरेशन में टीएमसी नेताओं के फंसने पर पार्टी की खूब फजीहत हुई। नारदा स्टिंग ऑपरेशन में तो टीएमसी के 11 नेता वोटिंग को लेकर रिश्वत लेते हुए पकड़े गए थे। पश्चिम बंगाल के शहरी क्षेत्रों में इस बात काफी असर हुआ था। पर ग्रामीण क्षेत्रों में ये स्टिंग कोई खास असर नहीं डाल पाया।
विज्ञापन
चुनावी रैलियों में भी ममता बनर्जी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अधिकतर शांत ही दिखाई पड़ी। बाद में एक चुनावी सभा में उन्होंने स्वीकार किया था कि अगर उन्हें इस मामले की जानकारी पहले होती तो वो पहले ही टिकट बंटवारे के दौरान इस बात का ध्यान रखती।
ममता बनर्जी ने कई बार खुले मंच पर साफ तौर पर मतदाताओं से कहा कि आप मुझे वोट दीजिए न कि मेरे पार्टी के सदस्यों को। यह कहकर लोगों से अपील करती रही कि मुझे एक बार फिर से मौका दीजिए।
जब लोगों की राय जानने की कोशिश गई तो लोगों ने कहा कि उन्होंने एक विकास का काम करने वाले मुख्यमंत्री को वोट दिया है।