फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corrupt officials have been misled by government, evidence will be found on evidence

भ्रष्ट अफसरों पर और नकेल कसेगी सरकार, सबूत मिलने पर होगी कार्रवाई

Thu, 11 Jul 2019 05:21 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 11 Jul 2019 05:21 AM IST
सार

  • लोकसभा में कार्मिक राज्य मंत्री ने दी जानकारी
  • केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में बताया
  • 312 कर्मचारियों को जनहित में दे दी सेवानिवृत्ति

विज्ञापन
Corrupt officials have been misled by government, evidence will be found on evidence
Jitendra Singh

विस्तार

अफसर और कर्मचारी अगर भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाते हैं और उनके खिलाफ सबूत मिलते हैं तो सरकार ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकेगी। एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि सरकार के पास ऐसे भ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निष्ठा के अभाव और अक्षमता के आधार पर सरकार ऐसे भ्रष्ट सरकारी कर्मियों को समय से पहले ही सेवानिवृत्त कर सकती है। वह द्रमुक सांसद ए राजा के सवाल का जवाब दे रहे थे। जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि जुलाई 2014 से लेकर मई 2019 तक ग्रुप एक कुल 36,756 और ग्रुप बी के 82,654 अफसरों के कामकाज की समीक्षा की गई। 
विज्ञापन


बीते माह ही सरकार ने 15 वरिष्ठ कस्टम अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जबरन सेवानिवृत्त कर दिया था, इनमें से एक प्रधान आयुक्त और चार आयुक्त थे। इसके अलावा 12 वरिष्ठ आयकर अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप और यौन शोषण के आरोपों में अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते ही उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 400 से ज्यादा भ्रष्ट कर्मचारियों को दंडित करने की चेतावनी दी थी और करीब 200 कर्मचारियों को पहले ही सेवानिवृत्त करने का फैसला लिया था।


312 भ्रष्ट और अक्षम कर्मियों को सेवानिवृत्ति

केंद्र सरकार ने अक्षम और भ्रष्टाचार में लिप्त रहे 312 कर्मचारियों को जनहित में सेवानिवृत्ति दे दी। लोकसभा में बुधवार को कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह एक लिखित जवाब में बताया कि एफआर 56 (जे) के प्रावधानों के तहत ग्रुप ए के 125 और ग्रुप बी के 187 अफसरों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed