{"_id":"5de88b378ebc3e54ed5f0d4d","slug":"corporator-r-vasanth-kumar-who-joined-bjp-from-congress-two-days-ago-rejoins-former-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: पहले पंजा छोड़ थामा भाजपा का दामन, अब फिर की कांग्रेस में वापसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: पहले पंजा छोड़ थामा भाजपा का दामन, अब फिर की कांग्रेस में वापसी
Thu, 05 Dec 2019 11:03 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
निगम पार्षद आर वसंत कुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले बंगलूरू में कांग्रेस के निगम पार्षद आर वसंत कुमार अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। अब उन्होंने दोबारा कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उनका कहना है कि भाजपा नेता उन्हें मुख्यमंत्री के आवास पर लेकर गए और वहां अचानक से उन्हें पार्टी की सदस्यता दिला दी।
विज्ञापन
R Vasanth Kumar, Corporator: Bharatiya Janata Party (BJP) leaders took me to the Chief Minister's residence all of a sudden and made me join BJP. https://t.co/SCAYHtKMEm pic.twitter.com/HlvX4IWWut
— ANI (@ANI) December 5, 2019विज्ञापन
इस मामले पर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने कहा, 'यह उदाहरण है कि भाजपा क्या कर रही है। उन्हें अफने नेताओं पर बिलकुल विश्वास नहीं है। वह केवल हमारे नेताओं को गलत तरीके से अपनी तरफ करना चाहते हैं। उन्होंने वसंत कुमार पर दबाव डाला लेकिन वह वापस हमारे पास आए। उन्हें इस तरह के कृत्य बंद कर देने चाहिए।'
विज्ञापन
भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा, आज प्याज की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं कि यदि आप थोक में प्याज खरीदते हैं तो आपको आयकर विभाग का नोटिस आ सकता है। पेट्रोल, डीजल और प्याज की कीमतों ने आसमान को छू लिया है।