फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Walmart, Flipkart to spend Rs 46 crore on masks, PPE, grants for health workers

कोरोना: वालमार्ट, फ्लिपकार्ट स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मास्क, पीपीई, अनुदान पर खर्च करेंगे 46 करोड़ रुपये

Sat, 18 Apr 2020 03:57 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 18 Apr 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Walmart, Flipkart to spend Rs 46 crore on masks, PPE, grants for health workers
walmart flipkart deal

भारत में कोरोना वायरस से बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए तमाम कंपनियां आगे आकर मदद कर रही हैं। इसी कड़ी में, वालमार्ट इंक, वालमार्ट फाउंडेशन और फ्लिपकार्ट वायरस के उपचार में काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई), किसानों और छोटे व्यापारियों को अनिवार्य राहत सामग्री और मास्क इत्यादि पर 46 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। कोरोना वायरस से निपटने के प्रयासों के तहत तीनों संगठनों ने विभिन्न तरह से राहत पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई है।

विज्ञापन


वालमार्ट और ई-वाणिज्य कंपनी फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस से निपटने का प्रयास कर रहे स्वास्थ्य कर्मी, सुरक्षा कर्मी और सफाई कर्मी इत्यादि की मदद के लिए कंपनियां 38.3 करोड़ रुपये का दान देंगी।
विज्ञापन


बयान के मुताबिक लोक स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई, एन95 मास्क और चिकित्सा गाउन वितरण करने वाले गैर-सरकारी संगठनों पर उसका विशेष ध्यान है। वालमार्ट और फ्लिपकार्ट तीन लाख एन95 मास्क, 10 लाख मेडिकल गाउन इत्यादि पहले जुटा चुके हैं। कंपनी अपनी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का इस्तेमाल करके ऐसी और अन्य अनिवार्य वस्तुएं जुटाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वालमार्ट फाउंडेशन गू्ंज और सृजन जैसे गैर-सरकारी संगठनों को 7.7 करोड़ रुपये का दान दे रहा है। यह दोनों संगठन समाज के निचले तबके को इस संकट से उबारने में मदद कर रहे हैं।

इस कोष का इस्तेमाल खाने का सामान, स्वच्छता और चिकित्सा से जुड़े सामान इत्यादि आवश्यक वस्तुओं की खरीद में किया जाएगा। ताकि इनका वितरण किसानों, ग्रामीणों और छोटे व्यापारियों के बीच हो सके।


वालमार्ट के कार्यकारी उपाध्यक्ष और वालमार्ट फाउंडेशन की अध्यक्ष केथलीन मैकलाफलिन ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से भारत में उनके सहयोगी और ग्राहक दोनों प्रभावित हुए हैं। उन्हें उनका ख्याल है। ऐसे मुश्किल समय में सभी को साथ आने और समाज का समर्थन करने की जरूरत है। सभी को स्वास्थ्य कर्मियों, गैर सरकारी संगठनों और सरकारी संगठनों के प्रयासों का साथ देना है।

बयान में कहा गया है कि वालमार्ट और फ्लिपकार्ट जहां तक संभव है लोगों को ‘कॉन्टैक्ट लैस’ सामान की आपूर्ति और डिजिटल भुगतान सुविधा प्रदान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed