फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus: VHP appealed to celebrate hanuman jayanti 2020 at home and sing hanuman chalisa

Coronavirus: विहिप की अपील, अपने घरों में हनुमान चालीसा का पाठ कर मनाएं हनुमान जयंती

Tue, 07 Apr 2020 02:29 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 07 Apr 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: VHP appealed to celebrate hanuman jayanti 2020 at home and sing hanuman chalisa
हनुमान जयंती - फोटो : amar ujala

विश्व हिन्दू परिषद ने एक अपील जारी कर लोगों से अपने घरों में ही हनुमान जयंती मनाने की अपील की है। संगठन ने कहा है कि समूह में एकत्र होने से कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा रहता है, इसलिए उनका सभी लोगों से अनुरोध है कि लोग अपने घरों में ही 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें और अपने-अपने घरों में ही हनुमान जयंती मनाएं।

विज्ञापन


इस दौरान परिवार के सभी सदस्य सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। रामभक्त हनुमान की जयंती इस वर्ष बुधवार 8 अप्रैल 2020 को मनाई जाएगी।

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने वर्ष प्रतिपदा से हनुमान जयंती तक (25 मार्च से 8 अप्रैल) तक पूरे देश के हर गांव में रामोत्सव मनाने का निर्णय किया था, लेकिन इसी बीच कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के कारण इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। अब हनुमान जयंती को घरों के अंदर ही मनाने की अपील की गई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed