फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Vasundhara Raje Self quarantined herself, Attended party with Kanika Kapoor

वसुंधरा राजे भी थीं कनिका के साथ पार्टी में, अब खुद एकांतवास में गईं

Fri, 20 Mar 2020 04:56 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 20 Mar 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vasundhara Raje Self quarantined herself, Attended party with Kanika Kapoor
कनिका कपूर और वसुंधरा राजे - फोटो : Amar Ujala

बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल, कनिका लखनऊ की एक पार्टी में शामिल हुई थी, जहां राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे और भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए थे। इसी को देखते हुए वसुंधरा ने खुद को एकांतवास में कर लिया है। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'कुछ दिन पहले दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ मैं लखनऊ में एक डिनर पर गई थी। कनिका कपूर, जो कि कोविड-19 संक्रमित पाई गई हैं, वें भी उस डिनर में बतौर अतिथि मौजूद थीं। सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ-आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं।'
विज्ञापन


वहीं, भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह ने खुद की जांच करवाई है, जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। दुष्यंत सिंह की निजी सचिव नीलू श्रीवास्तव ने इस बात की जानकारी दी है। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद पार्टी में शामिल तमाम नेताओं ने राहत की सांस ली हैं। दूसरी ओर, सावधानी बरतते हुए दुष्यंत ने खुद को एकांतवास में कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतरलब हो कि कपूर के पॉजीटिव पाए जाने के बाद से लखनऊ में हड़कंप मच गया क्योंकि वह ताज होटल भी गई थीं। कनिका के संक्रमित होने के बाद उस पार्टी में शामिल हुए लोगों के बीच डर का माहौल है। लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में आयोजित उनकी पार्टी में करीब 125 लोग शामिल हुए थे। 

कनिका कपूर के पिता ने बताया कि लंदन से आने के बाद कनिका तीन पार्टियों में जा चुकी हैं। इस दौरान वह करीब 400 लोगों से मिलीं। कनिका पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के यहां पार्टी में शामिल हुई थीं। जिसमें भाजपा के कई बड़े नेता, मंत्री व अधिकारी शामिल हुए थे। वह एक बड़े कारोबारी के घर आयोजित पार्टी में भी गई थीं।

होटल ताज में भी एक कैबिनेट मंत्री और कई आईएएस अफसर, पेज थ्री सेलिब्रिटी, नेता और मंत्री शामिल हुए थे। दोनों ही पार्टियों में कैटरिंग स्टाफ व होटल स्टाफ को हटाकर 500-700 लोग शामिल हुए। कनिका ने कई लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई और हैंडशेक किया। कनिका के परिवार में छह लोग हैं। उनके परिवार की भी स्क्रीनिंग की जाएगी।

कनिका की ओर से दावा किया जा  रहा है कि उन्होंने लखनऊ एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग कराई थी उस दौरान उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए थे। लेकिन उनकी गलती यह रही कि विदेश से लौटने के बाद भी उन्होंने खुद को 14 दिनों तक एकांतवास में नहीं रखा और सार्वजनिक पार्टियों में शामिल होती रहीं।


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed