फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Vaccine in india research continues, success will be found soon

Corona Vaccine: कोरोना से छुटकारा पाने के लिए टीके की खोज जारी, जल्द मिलेगी सफलता

Sun, 30 Aug 2020 06:00 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 30 Aug 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine in india research continues, success will be found soon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

कोरोना वायरस से छुटकारा दिलाने के लिए टीके की खोज में वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। शनिवार को मंत्री समूह की बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने बताया कि विश्व स्तर पर अभी 29 परीक्षण चल रहे हैं जिनमें छह तीसरे चरण में हैं। भारत बायोटेक वैक्सीन कैंडिडेट दूसरे चरण के ट्रायल में है।

विज्ञापन


इसी तरह जाइडस कैडिला कैंडिडेट का वैक्सीन वायरल डीएनए पर आधारित है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा विकसित ऑक्सफोर्ड वैक्सीन कैंडिडेट पहले से महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में चरण तीन के ट्रायल में है। डॉ पॉल ने मंत्री समूह को कोविड-19 पर वैक्सीन प्रशासन राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की प्रगति से अवगत कराया।
विज्ञापन


इस समूह का काम वैक्सीन विकास में सुविधा देना है जिसमें ट्रायल व भंडारण, वित्तीय मुद्दों के समाधान में मदद देना, जोखिम प्रबंधन, भावी लाभार्थियों का चयन करना और उनके लॉजिस्टिक का कार्य देखना इत्यादि शामिल हैं। इस विशेषज्ञ समूह की अब तक तीन बैठकें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि देश में प्रति 10 लाख आबादी पर 2424 मामले और प्रति 10 लाख आबादी पर 44 मृत्यु के साथ बहुत कम है। विश्व में प्रति 10 लाख आबादी पर औसत 3161 मामलें हैं और प्रति 10 लाख आबादी पर मृत्यु दर 107.2 है। देश के भीतर आठ राज्यों-महाराष्ट्र कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना में सक्रिय मामलों के भार का लगभग 73  प्रतिशत है।

इसके अलावा 7 राज्यों- महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में देश में कोविड-19 से हुई कुल मौतों की 81 प्रतिशत मौतें हुई। मंत्री समूह को बाई-डॉयरेक्शलन टीबी और कोविड स्क्रीनिंग, मधुमेह आदि के कोविड केंद्रों में प्रबंधन के बारे में अवगत कराया गया। कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राज्यों को सलाह दी गई है कि वे अपने यहां जांच की संख्या बढ़ाएं और ऐसे उपाय करें जिससे मृत्यु दर एक प्रतिशत से कम हो सके।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मंत्री समूह को महामारी के दौरान मानसिक स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार उन राज्यों के साथ सीधे संपर्क में हैं जहां मामले बढ़ रहे हैं और मृत्यु दर अधिक है। इन राज्यों को लोगों की जान बचाने और तेजी से रोगियों के ठीक होने के बारे में किए जाने वाले उपायों की सलाह दी गई है।


मंत्री समूह की 20वीं बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने अध्यक्षता की। इस बैठक में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, नागरिक विमानन मंत्री हरदीप पुरी, रसायन व फर्टिलाइजर राज्य मंत्री मनसुख लाल मंडाविया, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय उपस्थित थे जबकि नीति आयोग के सदस्य डॉ विनोद पॉल वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed