फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus vaccination maldives president ibrahim mohamed solih congratulate pm narendra modi and govt

कोरोना टीकाकरण: मालदीव के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी और भारत सरकार को दी बधाई

Sun, 17 Jan 2021 03:23 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 17 Jan 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
coronavirus vaccination maldives president ibrahim mohamed solih congratulate pm narendra modi and govt
नरेंद्र मोदी-इब्राहिम मोहम्मद सोलिह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू करने पर बधाई दी। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा, 'कोविड-19 के खिलाफ भारत की आबादी का टीकाकरण करने के ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि आप इस प्रयास में सफल होंगे और हम अंत में कोविड-19 आपदा का अंत देख रहे हैं।'

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत पहले दिन एक लाख 91 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है। इस अभियान के पहले दिन 3,351 सेशन हुए, जिसमें लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। 
विज्ञापन

 


ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक की वैक्सीन 'कोवैक्सीन' को मंजूरी दी है। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक टीकाकरण में इन दोनों ही वैक्सीन का इस्तेमाल किया गया। किसी टीकाकरण केंद्र पर लोगों को 'कोविशील्ड' का टीका लगाया गया तो किसी केंद्र पर 'कोवैक्सीन' का।

यह भी पढ़ें- कोरोना का टीका लगने के बाद भी संक्रमण से बचना होगा, एंटीबॉडी विकसित होने में लगेंगे 15 दिन

मंत्रालय के मुताबिक, टीका लगने के बाद किसी भी व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि, राजधानी दिल्ली में वैक्सीन लगने के बाद कुछ लोगों में एलर्जी के लक्षण जरूर दर्ज किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में 52 लोगों को एलर्जी की शिकायत हुई। एम्स के एक अधिकारी के मुताबिक, इनमें से एक के अंदर गंभीर लक्षण दिखे। फिलहाल उसे अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed