फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Vaccination in India latest updates in Hindi

कोरोना टीकाकरण: अब तक 1.14 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिली वैक्सीन की खुराक

Mon, 22 Feb 2021 07:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 22 Feb 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccination in India latest updates in Hindi
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी - फोटो : एएनआई

देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार शाम छह बजे तक कुल एक करोड़ 14 लाख 24 हजार 94 लोगों का टीकाकरण हुआ। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने दी। उन्होंने बताया कि अभी तक 75 लाख 40 हजार 602 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया है। इसमें 64 लाख 25 हजार 60 को टीके की पहली और 11 लाख 15 हजार 542 को दूसरी खुराक दी गई है। 

विज्ञापन


अगनानी ने कहा कि देश में कुल 38 लाख 83 हजार 492 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को टीके की पहली खुराक दी गई है। उन्होंने बताया कि पहली खुराक के संदर्भ में एक केंद्रशासित प्रदेश और तीन राज्य ऐसे हैं जहां 75 फीसदी से अधिक स्वास्थ्य और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ है। इन राज्यों में लक्षद्वीप, गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान शामिल हैं। 
विज्ञापन


इसके साथ ही आठ राज्य ऐसे हैं जहां 75 फीसदी से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण पूरा हो गया है। इन राज्यों में बिहार, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, झारखंड, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि टीके की पहली खुराक की बात करें तो 10 राज्य ऐसे हैं जहां 50 फीसदी से अधिक अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ है। इन राज्यों में दादरा नगर हवेली, त्रिपुरा, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि चार राज्यों में 50 फीसदी से कम स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ है। ये राज्य नगालैंड, पंजाब, चंडीगढ़ और पुडुचेरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed