फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus updates: Indian special aircraft will go wuhan on 26 February to bring back Indians

कोरोनावायरस : वुहान से भारतीयों को लाने बुधवार को विमान भेजेगा भारत

Mon, 24 Feb 2020 09:25 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 24 Feb 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus updates: Indian special aircraft will go wuhan on 26 February to bring back Indians
coronavirus - फोटो : PTI

कोरोनावायरस के कहर से सबसे ज्यादा जूझ रहे चीन के वुहान प्रांत में फंसे बाकी भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत 26 फरवरी को विशेष विमान भेजेगा। भारत का सैन्य विमान यहां से राहत सामग्री लेकर जाएगा और इसी विमान से वहां फंसे भारतीयों को वापस लाया जाएगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'विदेश मंत्रालय द्वारा सूचित किया गया है कि वुहान के लिए 26 फरवरी को वायु सेना के विमान की उड़ान की योजना है और वहां से भारतीयों को लेकर यह विमान 27 फरवरी को लौटेगा।' 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक चीन ने अब भारतीय सैन्य परिवहन विमान को मंजूरी दे दी है। इससे पहले सूत्रों ने जानकारी दी थी कि पड़ोसी देश सी-17 सैन्य परिवहन विमान की उड़ान को मंजूरी देने में विलंब कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विमान को 20 फरवरी को बीजिंग होकर वुहान जाना था। चीन ने हालांकि अन्य देशों को अपने यहां से नागरिकों को निकालने के लिए उड़ान की इजाजत दी थी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जापान, यूक्रेन और फ्रांस को 16 से 20 फरवरी के बीच उड़ानों के संचालन की अनुमति दी गई, लेकिन भारत के अनुरोध को मंजूर नहीं किया गया। 


चीनी दूतावास के एक प्रवक्ता ने संपर्क किए जाने पर कहा था कि भारतीय विमान को वुहान पहुंचने कि अनुमति देने में जानबूझकर कोई देरी नहीं की गई। यह विमान अपने साथ भारी मात्रा में चिकित्सा सामग्री लेकर जाएगा और वहां से भारतीयों को लेकर लौटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed