कोरोना का कहर: दैनिक मामलों में हल्की गिरावट, बीते 24 घंटे में मिले 3.23 लाख नए मरीज, 2,771 मौतें
कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में मंगलवार को हल्की गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में देश में 3.23 लाख मामले दर्ज किए गए और 2771 मरीजों की मौत हुई है।
विस्तार
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर कहर बरपा रही है लेकिन बीते 24 घंटों में सामने आए दैनिक मामलों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। हर दिन लाखों संक्रमित मरीजों के सामने आने के बाद मंगलवार को मामलों में गिरावट एक राहत भरी सांस है। हालांकि अगर ये गिरावट लगातार बनी रहेगी तो देश में उम्मीद की किरण जाग सकती है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 3.23 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। बता दें कि सोमवार को 3.52 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे, जिसके बाद आज मंगलवार को 3,23,144 मामले दर्ज किए गए। यही नहीं कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा थी हल्का गिरा है।
India reports 3,23,144 new #COVID19 cases, 2771 deaths and 2,51,827 discharges in the last 24 hours, as per Union Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 1,76,36,307
Total recoveries: 1,45,56,209
Death toll: 1,97,894
Active cases: 28,82,204
Total vaccination: 14,52,71,186 pic.twitter.com/ynq5OSrzCT — ANI (@ANI) April 27, 2021
बीते 24 घंटे में 2,771 मरीजों की गई जान
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 2,771 मरीजों की जान गई है, जबकि सोमवार को 2,800 से ज्यादा मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा था। मौजूदा समय में देश में कोरोना वायरस से कुल 1,97,894 मरीजों की जान जा चुकी है।
एक दिन में 3.23 लाख से ज्यादा मामलों के सामने आने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,76,36,307 हो गई है। वहीं एक दिन में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ा है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को कोरोना से 2.51 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए। देश में संक्रमण से कुल ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1,45,56,209 हो गया है।
सक्रिय मामलों की संख्या में बढ़ोतरी
इधर रोजाना संक्रमित मामलों के ज्यादा आने और रिकवर हुए मरीजों की संख्या कम आने की वजह से देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है। देश में 28,82,204 लोगों का इलाज चल रहा है। अमेरिका के बाद भारत में सक्रिय मामलों की संख्या सबसे ज्यादा है।
वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ी
देश में अबतक 14,52,71,186 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत अबतक 14 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है। वहीं एक मई से कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हो जाएगा, जिसके तहत 18 साल की उम्र से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जाएगा।