फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus updates: India only 2nd country to top 1.5 lakh Covid-19 cases in a day and 839 deaths

दहशत: 24 घंटे में मिले कोरोना के 1.52 लाख से ज्यादा नए मामले, 839 की गई जान

Sun, 11 Apr 2021 10:10 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 11 Apr 2021 10:10 AM IST
सार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर हर दिन बेहद खतरनाक होती जा रही है। रविवार को कोरोना वायरस ने महामारी के शुरुआत से लेकर अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। देश में लागू तमाम पाबंदियों के बावजूद बीते 24 घंटे में देश में 1.52 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
Coronavirus updates: India only 2nd country to top 1.5 lakh Covid-19 cases in a day and 839 deaths
भारत में कोरोना मामले - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर हर दिन बेहद खतरनाक होती जा रही है। रविवार को कोरोना वायरस ने महामारी के शुरुआत से लेकर अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। देश में लागू तमाम पाबंदियों के बावजूद बीते 24 घंटे में देश में 1.52 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं कोविड से संक्रमित 839 लोगों की जान चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के नए मामले और संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। देश में पिछले पांच दिन से लगातर एक लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं, जो रविवार को डेढ़ लाख से ज्यादा  हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में अब तक सर्वाधिक रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ कोरोना संक्रमण के 1,52,879 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 839 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,33,58,805 पहुंच गए हैं और कोविड से मरने वालों की संख्या 1,69,275 हो गई।

विज्ञापन
 

 

देश में 11 लाख के पार पहुंचे सक्रिय मामले 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर पहुंच रहा है। पिछले 24 घंटों में 90,584 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक 1,20,81,443 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 11,08,087  पहुंच गए हैं।

डेढ़ लाख दैनिक मामलों वाला भारत इकलौता देश
दुनिया भर में नए कोरोना मरीज मिलने के मामले में अमेरिका और ब्राजील को पीछे छोड़कर भारत पहले नंबर पर आ गया है। दुनिया भर में नए कोरोना मरीज मिलने के मामले में अमेरिका और ब्राजील को पीछे छोड़कर भारत पहले नंबर पर आ गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में पहले नंबर पर अमेरिका, दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे नंबर पर भारत है। रविवार को अमेरिका में 66,764, ब्राजील में 69,592 और भारत में 1,52,879 नए केस दर्ज किए गए हैं। दुनिया भर में भारत इकलौता देश है, जहां डेढ़ लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं।

टीकाकरण: 10.15 करोड़ से ज्यादा लोगों लगी वैक्सीन
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है, जिसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार दिवसीय टीका उत्सव शुरू किया है, जिसमें ज्यादा से लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। देश में अब तक 9,80,75,160 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed