फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Update: With Over 30 percent of Total Covid Deaths, May Turns Out to Be Deadliest Month of Pandemic

Covid-19: महामारी से अकेले मई में हुईं 30 फीसदी से ज्यादा मौतें, कोरोना काल का सबसे घातक महीना

Tue, 25 May 2021 07:50 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 25 May 2021 07:50 AM IST
सार

कोरोना महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक का सबसे घातक महीना मई साबित हुआ है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि देश में एक मई के बाद से अब तक 95,390 लोगों ने संक्रमण के चलते दम तोड़ा है, जो मृतकों की कुल संख्या का 31.41 फीसदी है।

विज्ञापन
Coronavirus Update: With Over 30 percent of Total Covid Deaths, May Turns Out to Be Deadliest Month of Pandemic
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

 देश में पिछले साल कोरोना महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक का सबसे घातक महीना मई साबित हुआ है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि देश में एक मई के बाद से अब तक 95,390 लोगों ने संक्रमण के चलते दम तोड़ा है, जो मृतकों की कुल संख्या का 31.41 फीसदी है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वायरस से कुल 2.67 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 1.45 करोड़ यानी 54.32 फीसदी लोग 1 अप्रैल के बाद संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन


मई में  मिले 79.89 लाख मरीज 
आंकड़ों के मुताबिक, देश में महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक कुल संक्रमित में से 79.89 लाख लोग मई में संक्रमित हुए हैं, जो कुल संक्रमितों का 30 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल की अपेक्षा मई में गई दोगुना लोगों की जान
 स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में सोमवार तक कोरोना संक्रमण के चलते 3,03,720 लोगों की मौत हो गई। ब्राजील, अमेरिका के बाद अब भारत तीसरा ऐसा देश बन गया, जहां पर कोरोना महामारी की वजह से तीन लाख से  ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। महामारी की दूसरी लहर ज्यादा घातक साबित हुई है। कुल मरने वालों में से सिर्फ अप्रैल और मई महीने में 46 फीसदी की मौत हुई।एक अप्रैल से अब तक देश में 1.40 लाख लोगों की जान जा चुकी है। अकेले मई में 95390 मौतें हुई हैं। मई में अप्रैल से दोगुना मौतें हुईं।

महज 27 दिन में 2 से 3 लाख पहुंची मृतकों की संख्या

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से पहली मौत 12 मार्च, 2020 को हुई थी। कोरोना संक्रमण ने कर्नाटक के कलबुर्गी के रहने वाले एक बुजुर्ग की जान ली थी। वहीं 2 अक्तूबर को कुल मौतों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया था जबकि बीते 28 अप्रैल को ये दो लाख हुआ था। देश में सोमवार को कोरोना से मरने वालों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई। जहां एक लाख और दो लाख मौतों के बीच में 206 दिन का अंतर था। वहीं दो से तीन लाख तक पहुंचने में सिर्फ 27 दिन लगे। ये आंकड़ा बेहद चिंताजनक है।

बता दें कि कोरोना महामारी के खिलाफ देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। 16 जनवरी को कोविड टीकाकरण की शुरुआत फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ हुई थी, लेकिन अब तीसरा चरण चल रहा है, जिसके तहत 18+ वालों का टीकाकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed