फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus update News India is facing a severe intensive second wave

दूसरी लहर बनी जानलेवा: पांच दिसंबर के बाद पहली बार एक दिन में सबसे अधिक मरीजों की मौत

Fri, 02 Apr 2021 05:29 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 02 Apr 2021 05:29 AM IST
सार

  • छह महीने बाद देश में 72 हजार से ज्यादा नए मामले भी मिले
  • एक दिन में रिकॉर्ड 31 हजार से ज्यादा सक्रिय केस
  • अकेले महाराष्ट्र में ही 277 लोगों की मौत, एक समय पहले तक राष्ट्रीय स्तर पर होती थीं इतनी मौतें
  • अब छह नहीं, आठ राज्यों में 80 फीसदी से ज्यादा मिले मरीज
  • हरियाणा और राजस्थान भी कोरोना से घिरा, हर दिन बढ़ रहे मामले

विज्ञापन
Coronavirus update News India is facing a severe intensive second wave
कोरोना की दूसरी लहर बनी जानलेवा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना की दूसरी लहर अब जानलेवा बन चुकी है। पिछले एक दिन में 459 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। वहीं छह महीने में पहली बार 72 हजार से ज्यादा नए मामले भी मिले हैं। गुरुवार को 172 दिन बाद पहली बार रिकॉर्ड 72 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस दर्ज किए गए। वहीं लगातार आठवें दिन 50 हजार से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए। बीते पांच दिसंबर के बाद पहली बार एक दिन में सबसे अधिक लोगों की मौत भी हुई है।

विज्ञापन


पिछले एक दिन में 72,330 नए कोरोना मामले आए हैं। इस दौरान 459 लोगों की जान चली गई। हालांकि 40,382 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले 10 अक्तूबर को 74,383 मामले आए थे। फिलहाल देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1.22 करोड़ से अधिक हो चुकी है जिनमें से 1.14 करोड़ स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 1,62,927 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह संख्या अब 5,84,055 तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


एक समय घटने लगे थे मरीज
एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी। इस साल एक फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे। एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम थी। आईसीएमआर के मुताबिक बीते बुधवार को देश में 11.25 लाख सैंपल की जांच हुई थी जिनमें 5.8 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में एक दिन में 227 संक्रमितों की मौत हुई है। कुछ समय पहले तक यह आंकड़ा पूरे देश भर का था, लेकिन अब एक ही राज्य में इतनी मौतें संक्रमण के घातक असर का ही परिणाम हैं। महाराष्ट्र में बीते बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 39,544 नए मामले सामने आए। राज्य में किसी एक दिन में सर्वाधिक मामले तीन दिन पहले सामने आए थे, जब 40,414 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

इसी के साथ ही देश में कोरोना से मृत्यु दर बढ़कर 1.34 फीसदी तक पहुंच चुकी है जबकि रिकवरी दर घटकर 94 फीसदी पर आ चुकी है। सक्रमिय दर भी बढ़कर 4.55 फीसदी तक पहुंच चुकी है। पिछले एक दिन में ही रिकॉर्ड 31,489 सक्रिय मामले बढ़े हैं। दुनिया के अन्य देशों से तुलना करें तो कोरोना के सक्रिय मामलों में भारत दुनिया में पांचवें स्थान पर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भले ही कोरोना से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई हैं,लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से अब एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है। इनमें अंडमान व निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, दादरा नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा शामिल हैं।


अब आठ राज्यों में मिलने लगे सबसे ज्यादा मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पिछले कुछ सप्ताह से देश के छह राज्यों में 80 फीसदी से ज्यादा मामले रोजाना मिल रहे थे, लेकिन पिछले एक दिन में इनकी संख्या बढ़कर आठ हो चुकी है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, केरल, तमिलनाडु के अलावा गुजरात और मध्यप्रदेश भी शामिल हैं जहां एक दिन में 85 फीसदी मामले मिले हैं। हालांकि इनके अलावा राजस्थान और हरियाणा भी है जहां कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed