{"_id":"60710f188ebc3ef10744e5bc","slug":"coronavirus-update-maharashtra-enters-weekend-of-curbs-2-ministers-say-may-need-full-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: लॉकडाउन के पक्ष में उद्धव सरकार के दो मंत्री, जानें महाराष्ट्र में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: लॉकडाउन के पक्ष में उद्धव सरकार के दो मंत्री, जानें महाराष्ट्र में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
Sat, 10 Apr 2021 08:06 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 10 Apr 2021 08:06 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की घातक रफ्तार जारी है। कोरोना के नए मरीज और कोविड से होने वाली मौतों के आंकड़े ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए उद्धव सरकार ने राज्य के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू और पूरे राज्य में आज यानी शनिवार से वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं उद्धव सरकार के दो मंत्रियों ने राज्य में कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाने के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कोरोना संकट से निपटने और महामारी से निपटने के लिए आवश्यक कदमों पर शनिवार को सर्वदलीय बैठक में चर्चा करेंगे। इस बैठक में राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाने पर भी सहमति बन सकती है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है। वहीं राहत और पुनर्वास मंत्री विजय वादीतिवार ने कहा कि महामारी से निपटने के लिए इस तरह के कदम उठाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री बोले, लॉकडाउन के अलावा नहीं है कोई विकल्प
टोपे ने कहा, ''मैं राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं हूं, लेकिन स्थिति लॉकडाउन जैसी ही बन रही है। अगर संक्रमण के मामलों में इसी तरह वृद्धि जारी रही, तो अस्पतालों में बेड और वेंटिलेटर की कमी हो जाएगी, ऐसी स्थिति में हमारे पास लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वीकेंड लॉकडाउन राज्य में स्वास्थ्य प्रणाली को तैयारी बढ़ाने का वक्त देगा।''
विज्ञापन
महाराष्ट्र: वीकेंड लॉकडाउन क्या बंद और खुला रहेगा...
- सिनेमा, रेस्तरां, मॉल और बार पूरी तरह बंद रहेंगे, लेकिन फिल्मों की शूटिंग नहीं रोकी जाएगी।
- जिन फिल्मों और सीरियल की शूटिंग में ज्यादा आर्टिस्ट्स और कर्मचारियों की जरूरत होगी,उनको नहीं दी जाएगी शूटिंग अनुमति।
- गार्डन और प्ले ग्राउंड बंद रहेंगे।
- रात में सिर्फ अति आवश्यक सेवाओं को ही जारी रखा जाएगा।
- इंडस्ट्री, प्रोडक्शन सेक्टर और सब्जी बाजार एसओपी के मुताबिक काम करेंगे।
- कंस्ट्रक्शन सामान बेचने वाली दुकानें बंद रहेंगी। कंस्ट्रक्शन साइट पर कामगारों को रहने की सुविधा दी जाएगी।
- सभी डी मार्ट, बिग बाजार, रिलायंस मार्किट और दूसरे सुपर मार्केट सुबह 7 से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे, जो आवश्यक यानी जरूरी सामान बेचते हैं।
- एपीएमसी मार्केट में जरूरी सामान बेचे जा सकेंगे।
- गैराज खुले रहेंगे, लेकिन कोविड नियमों के तहत काम करना होगा। वहीं दुकान बंद रहेंगी।
- लोग शराब खरीद सकते हैं या बार से होम डिलिवरी के ज़रिए तय वक्त के अंदर मंगवा सकते हैं, लेकिन दुकान पर बैठ कर पी नहीं पाएंगे।
- रोड साइड के ढाबे खुले रहेंगे, लेकिन खाना केवल खरीद सकते हैं, वहां पर बैठक खा नहीं सकते। होम डिलीवरी जारी रहेगी।
- वीकेंड लॉकडाउन के दौरान इलेक्ट्रॉनिक होम अप्लायंस की दुकानें बंद रहेंगी।
- टेलीकम्युनिकेशन सेवाओं की भी सभी दुकान बंद रहेगी।