फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus update India news : What the next 45 days will mean for India second wave of covid-19

कोविड-19: कोरोना ने पांच माह के बाद फिर पकड़ी रफ्तार, अगले 45 दिन में क्या होगी देश में स्थिति

Thu, 01 Apr 2021 07:58 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 01 Apr 2021 07:58 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus update India news : What the next 45 days will mean for India second wave of covid-19
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

कोरोना वायरस को अपना कहर बरपाते हुए एक साल बीत चुका है। देश में मध्य सितंबर के बाद संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट शुरू हो गई थी, जो मध्य फरवरी में 10 हजार रह गई थी, लेकिन 15 फरवरी के बाद एक बार फिर कोरोना वायरस ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र, पंजाब और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में हालत बेहद खराब हैं। ऐसे में देश में आगामी 45 दिनों में स्थिति क्या होगी, यहां जानें...

विज्ञापन


देश में सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश और बिहार में स्वास्थ्य प्रणाली अच्छी न होने के बाद बावजूद हालात भयावह नहीं हुए हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक 6,15,996 कोरोना मरीज मिले हैं और 8,800 से अधिक लोगों की कोविड से मौत हो गई है। वहीं बिहार में अब तक 2,65,268 कोरोना मरीज मिले हैं और 1,574 लोगों की जान चली गई है। भारत में अब तक 1.215 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और  162,523 लोगों की मौत हो गई है। कुल कोरोना मामलों के उत्तर प्रदेश में 5 फीसदी और बिहार में 2.18 फीसदी मामले दर्ज किए गए हैं। यूपी में 5.15 फीसदी और बिहार में 1 फीसदी से भी कम मौतें हुई हैं। 

विज्ञापन

महाराष्ट्र : हर घंटे 1,388 कोरोना मरीज मिल रहे

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमण की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। यहां महज तीन दिन में मरीजों की संख्या 27 से 28 लाख हो गई। यानी 72 घंटे में 1 लाख मरीज बढ़ गए। एक घंटे का औसत निकाला जाए, तो महाराष्ट्र में हर घंटे 1388 मरीज मिल रहे हैं। आंध्र प्रदेश, यूपी, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों में एक दिन में मिल रहे मरीजों की संख्या इससे बहुत कम है। राज्य में अब तक कुल 28,12,980 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। 54,649 मौतें हुई हैं। ये दोनों ही आंकड़े भारत में सबसे ज्यादा है।

दिल्ली में एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन पर रैंडम टेस्टिंग
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से पॉजिटिविटी रेट करीब 3 फीसदी है। दिल्ली में हमने टेस्टिंग को बढ़ा दी है, अब हम 80,000 से ज्यादा टेस्ट प्रतिदिन करवा रहे हैं। निजी अस्पतालों में 220 आईसीयू बेड बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। जिन राज्यों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, वहां से दिल्ली आने वाले यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग की जाएगी। इस दौरान सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और इंटर-स्टेट बस टर्मिनस (ISBT) में रैंडम टेस्टिंग की जाएगी।



45 साल से ऊपर वालों लगेगी वैक्सीन
देश भर में आज से 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। दिल्ली में जनसंख्या के हिसाब से 45 साल से ज्यादा उम्र के कुल 65 लाख लोग हैं, जिसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के 20 लाख लोग शामिल हैं। गुरुवार से वैक्सीनेशन को बड़े स्तर पर शुरू किया जा रहा है। दिल्ली में वैक्सीनेशन के 500 सेंटर चल रहे हैं।

कई राज्यों के आंकड़ों को देखते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी 45 दिनों में देश में संक्रमण के मामलों में बेतहाशा वृद्धि होगी। इससे बचने का एक ही तरीका है कि कोरोना बचाव संबंधी सभी नियमों को कड़ाई से पालन किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed