कोरोना की दूसरी लहर: रिकॉर्ड वृद्धि के बाद सरकार ने लिया फैसला, अब छुट्टी के दिन भी लगेगा कोविड का टीका
- बीते 24 घंटों में 72,330 नए केस और 459 की मौत
- 172 दिनों बाद 72,330 कोरोना के नए मरीज मिले
- 116 दिनों के बाद कोविड से मौतें की संख्या 459 पहुंची
विस्तार
देश को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने एक बार फिर अपनी गिरफ्त में लिया है। दिन-ब-दिन स्थिति बिगड़ती जा रही है। कोरोना के दैनिक मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में तमाम पाबंदियों के बावजूद कोरोना का प्रकोप चरम पर है। इस बीच, बीते 24 घंटे में गुरुवार को सर्वाधिक 72 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए और 459 लोगों की कोविड से जान चली गई। बुधवार की तुलना में करीब 19 हजार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह गुरुवार को यह जानकारी दी।
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि अब से छुट्टी वाले दिन भी सभी केंद्रों पर कोविड का टीका लगाया जाएगा।
Vaccination to be done on all days of April at all public and private COVID19 vaccination centres, including gazetted holidays: Government of India pic.twitter.com/VxFtN3OLQ4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 1, 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी ताजा आंकड़ों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ कोरोना संक्रमण के 72,330 नए मामले आए हैं और 459 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,22,21,665 पहुंच गए हैं और कोविड से मरने वालों की संख्या 1,62,927 हो गई।
India reports 72,330 new #COVID19 cases, 40,382 discharges, and 459 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry
— ANI (@ANI) April 1, 2021
Total cases: 1,22,21,665
Total recoveries: 1,14,74,683
Active cases: 5,84,055
Death toll: 1,62,927
Total vaccination: 6,51,17,896 pic.twitter.com/zoMlMyXlKj
कोरोना से 116 दिन बाद गई इतने लोगों की जान
नए मरीजों का आंकड़ा पिछले 172 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 10 अक्तूबर को 74,418 केस आए थे। मौत का आंकड़ा भी बीते 116 दिनों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 5 दिसंबर को 482 लोगों ने जान गंवाई थी। बता दें कि इससे एक दिन पहले यानी कि बुधवार को 53,480 कोरोना के नए मरीज मिले थे और 354 की संक्रमण से जान चली गई थी।
5.84 लाख के पार पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में 40,382 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक 1,14,74,683 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधी रह गई है। फिलहाल देश में सक्रिय मामले बढ़कर 5,84,055 पहुंच गए हैं।
टीकाकरण : आज से तीसरा चरण शुरू
बता दें कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। आज से देश में टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो गया है, जिसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। देश में अब तक 6,51,17,896 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।