फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus upadates India reports 62714 new COVID case and 312 deaths Health Ministry

कोरोना का कहर : पिछले 24 घंटे में सामने आए 62,714 नए मामले, मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

Sun, 28 Mar 2021 10:13 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 28 Mar 2021 10:13 AM IST
सार

  • पिछले 24 घंटे में 62,714 नए मामले सामने आए
  • 4,86,000 के पार पहुंचा सक्रिय मामलों का आंकड़ा
  • पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 312 लोगों की मौत

विज्ञापन
Coronavirus upadates India reports 62714 new COVID case and 312 deaths Health Ministry
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना वायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले दो दिनों से कोरोना के दैनिक मामले 60,000 के पार आ रहे हैं। हालांकि कोरोना को रोकने के लिए राज्य सरकारों द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन कोरोना पर काबू पाना टेढ़ी खीर जैसा हो गया है।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 62,714 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 300 से ज्यादा लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 312 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। 
विज्ञापन




स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 62,714 मामले सामने आए हैं, जबकि शनिवार को यह आंकड़ा 62,258 था। रोजाना 60,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा बढ़कर 1,19,71,624 हो गया है। वहीं इस खतरनाक वायरस के आगे 312 लोगों ने हार मान ली है और कोरोना से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1,61,552 हो गया है। 

इसके अलावा देश में लगातार कई दिनों से एक में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमित मरीजों की संख्या से काफी कम आ रही है। मसलन, पिछले 24 घंटे में 28,739 मरीज ही कोरोना से ठीक हुए हैं, जबकि संक्रमित मरीजों का आंकड़ा साठ हजार के भी पार है, यानी रोजाना संक्रमित मामलों की संख्या में आधे मरीज से ठीक हो रहे हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में मौजूदा समय में 1,13,23762 लोग कोरोना की चपेट से बाहर निकल गए हैं। लेकिन संक्रमित मामलों में तेजी की वजह से सक्रिय मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 4,86,310 हो गया है। बता दें कि 15 फरवरी के बाद कोरोना के सक्रिय मामलों में भारी बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed