{"_id":"5e2aa1228ebc3e4add5fe1df","slug":"coronavirus-two-indians-returned-from-china-suspected-to-be-infected-kept-under-surveillance","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: चीन से लौटे दो भारतीयों को संक्रमित होने का अंदेशा, निगरानी में रखा गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोनावायरस: चीन से लौटे दो भारतीयों को संक्रमित होने का अंदेशा, निगरानी में रखा गया
Fri, 24 Jan 2020 01:17 PM IST
Priyesh Mishra
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर जांच से गुजरती चीनी यात्री
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन से लौटे दो व्यक्तियों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की आशंका के चलते चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पद्मजा केस्कर ने बताया कि ऐसे लोगों के निदान और उपचार के लिए एक अलग वार्ड बना दिया गया है जिनके कोरोनावायरस से संक्रमित होने की आशंका है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पांच दिन के भीतर 1789 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है।
विज्ञापन
केस्कर ने बताया कि निकाय के स्वास्थ्य अधिकारियों ने चीन से यहां आए दो लोगों को निगरानी में रखा है। उन्हें हल्का जुकाम है और सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण हैं। निगरानी में रखे गए दोनों व्यक्तियों के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर नियुक्त डाक्टरों से कहा गया है कि चीन से आने वाले किसी भी यात्री में अगर कोरोनावायरस के लक्षण नजर आते हैं तो उन्हें इस वार्ड में भेज दिया जाए। सभी चिकित्सकों को भी इस तरह के लक्षण वाले लोगों को वार्ड में भेजने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
दरअसल चीन में कोरोनावायरस से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हैं और इसके चलते कई लोगों की मौत हो चुकी है। यह देखते हुए बीएमसी ने चिंचपोकली के कस्तूरबा अस्पताल में एक अलग वार्ड बना दिया है। कस्तूरबा अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस बारे में दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
कोरोनावायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह जो सामान्य जुकाम से लेकर श्वास तंत्र की गंभीर समस्या तक पैदा कर सकता है। चीन में जिस वायरस से संक्रमित होकर लोगों की जान जा रही है, वह इससे अलग किस्म का है और इसे पहले कभी नहीं देखा गया। कोरोनावायरस से संक्रमित होने पर व्यक्ति में बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, हांफना आदि लक्षण नजर आते हैं।