फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus today updates India reports 44 658 new COVID19 cases increase in kerala and maharashtra again

कोरोना फिर बेकाबू: बीते 24 घंटे में 44 हजार नए मामले, केरल-महाराष्ट्र में बढ़े केस

Fri, 27 Aug 2021 10:07 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 27 Aug 2021 10:07 AM IST
सार

दो दिनों से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तीसरी लहर की आशंका बढ़ गई है। महाराष्ट्र और केरल में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में 79 फीसदी कोरोना केस इन्हीं दो राज्यों से हैं। 

विज्ञापन
coronavirus today updates India reports 44 658 new COVID19 cases increase in kerala and maharashtra again
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। दो दिनों से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।  देश में पिछले 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही 496 लोगों ने दम तोड़ दिया है। वहीं, 32, 988 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। देश में कोरोना मरीजों के बढ़ रहे मामलों में 36 हजार से ज्यादा नए मामले सिर्फ केरल और महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। यानी देश में 79 फीसदी हिस्सा सिर्फ इन्हीं दोनों राज्यों का है। केरल में 31 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं, और 162 लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं, महाराष्ट्र में 5 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जबकि 159 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना सक्रिय की संख्या तीन लाख 44 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं,  विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर सितंबर-अक्तूबर में आने की आशंका जताई है, जबकि नवंबर में पीक पर रहने का दावा किया है। 

विज्ञापन


देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए- 44,658 
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए-32,988
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-496
बीते 24 घंटों में कोरोना टीका- 79.48 लाख 
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  3. 44 लाख
अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3.26 करोड़
अब तक ठीक हुए- 3.18 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.36 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 61.22 करोड़
 

पांच राज्य जहां सबसे ज्यादा नए कोरोना मामले
 केरल- 31,645 
 महाराष्ट्र- 5,131 
 आंध्र प्रदेश- 1,622 
 तमिलनाडु- 1,604 
 कर्नाटक- 1,224


61.22 करोड़ से ज्यादा लग चुके हैं कोरोना टीका
देश में अभी तक 3 करोड़ 18 लाख लोग कोरोना को मात देकर सामान्य जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि, तीन करोड़ 26 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 4 लाख 36 हजार संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। देश भर में अब तक 61.22 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। बीते 24 घंटों में 79.48 लाख अलग-अलग टीकों की खुराक लगाई जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed