फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus third wave can hit Maharashtra soon, says covid task force

कोविड टास्क फोर्स ने कहा: महाराष्ट्र में दो से चार सप्ताह के अंदर आ सकती है तीसरी लहर

Thu, 17 Jun 2021 10:14 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 17 Jun 2021 10:14 PM IST
सार

एक समय में देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे राज्य महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है। राज्य की टास्क फोर्स ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ एक बैठक में कहा है कि अगले दो से चार सप्ताह के अंदर राज्य में तीसरी लहर का असर शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
Coronavirus third wave can hit Maharashtra soon, says covid task force
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र में कोविड-19 को लेकर बनी टास्क फोर्स ने महामारी की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी जारी की है। इसने कहा है कि महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर आने वाले दो से चार सप्ताह में आ सकती है। टास्क फोर्स ने कहा कि पिछले तीन दिनों से जिस तरह राज्य में भीड़ हो रही है, कोरोना नियमों का उल्लंघन हो रहा है, यह इसी का संकेत है।

विज्ञापन


इसके साथ ही इसने कहा कि तीसरी लहर में बच्चे वायरस से इतने प्रभावित नहीं होंगे, जितने निम्न-मध्यम वर्ग को वो लोग हैं जो अभी तक वायरस से बचे हुए हैं। ये पूर्वानुमान राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में बुधवार को हुई एक बैठक में जताए गए थे। इस बैठक में टास्क फोर्स के सदस्य, स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे।
विज्ञापन


बैठक में प्रदर्शित किए गए डाटा के अनुसार कोरोना वायरस की तीसरी लहर में संक्रमण के मामलों की संभावित संख्या, दूसरी लहर में सामने आए संख्या की दोगुनी तक हो सकती है। दूसरी लहर के दौरान राज्य में संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या एक समय आठ लाख तक पहुंच गई थी। बुधवार को राज्य में सक्रिय मामले 1.4 लाख दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही इस बैठक में बताया गया कि कोरोना की पहली लहर में 19 लाख मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, दूसरी लहर में यह संख्या बढ़कर 40 लाख तक पहुंच गई। हालांकि, यह उम्मीद जताई जा रही है कि पहली दो लहरों की तरह कोरोना की तीसरी लहर में भी बच्चों और युवा वयस्कों की 10 फीसदी तक आबादी ही कोविड-19 की चपेट में आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed