फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: The country recorded highest death toll in a single day with 4329 fatalities in the last 24 hours

Covid-19: कोरोना से मौतों के आंकड़े ने पैदा की दहशत, देश में पहली बार एक दिन में गई 4329 मरीजों की जान

Tue, 18 May 2021 10:38 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 18 May 2021 10:38 AM IST
सार

देश में कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े ने दहशत पैदा कर दी है। देश में कोरोना महामारी के दस्तक देने के बाद से आज यानी मंगलवार को पहली बार 4,329 मरीजों की मौत हुई है। यह भी एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 

विज्ञापन
Coronavirus: The country recorded highest death toll in a single day with 4329 fatalities in the last 24 hours
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। देश में जहां एक ओर नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दूसरी ओर कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े ने दहशत पैदा कर दी है। देश में कोरोना महामारी के दस्तक देने के बाद से आज यानी मंगलवार को पहली बार 4,329 मरीजों की मौत हुई है। वहीं बीते 24 घंटे 2,63,533 नए कोरोना मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में लगातार दूसरे दिन तीन लाख से कम कोरोना मरीज मिले हैं। बीते 24 घंटों में 2,63,533 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,52,28,996 पहुंच गई है।पिछले 28 दिन में सामने आए यह सबसे कम मामले हैं। इससे पहले 20 अप्रैल को 24 घंटे में 2,59,170 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन


कोरोना से मौत के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता
देश में महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक पहली बार एक दिन में 4,329 लोगों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ा है। यह भी एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 7 मई को 4,233 लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही कोविड से मरने वालों की संख्या 2,78,719 पहुंच गई। बता दें कि देश में पिछले करीब एक हफ्ते से हर रोज कोरोना से 4 हजार से अधिक लोगों की मौत होने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
बीते 24 घंटे में 4.22 लाख मरीज ठीक हुए
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक बार फिर सक्रिय मामलों का ग्राफ नीचे आ रहा है। राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,22,436 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 2,15,96,512  मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं।  मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 85.60 प्रतिशत हो गई है। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों संख्या करीब दो महीने बाद दोगुनी के करीब पहुंच गई है। फिलहाल, देश में 33,53,765  सक्रिय मामले हैं।


 

अब तक इतने नमूनों की हुई जांच

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक कुल 31,82,92,881 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 18,69,223 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed